सहारनपुर

भीम आर्मी का भारत बंद आज, चप्पे-चप्पे पर लगाई गई फोर्स

Highlights प्रोन्नति में आरक्षण खत्म किए जाने के विरोध में भीम आर्मी का बंद आज पुलिस ने दी चेतावनी अगर जबरन कराई गई दुकानें बंद तो होगी कार्रवाई  
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2020, 9:46 AM IST
sre_1.jpg
police

सहारनपुर। प्रोन्नति में आरक्षण खत्म किए जाने के विरोध में भीम आर्मी ( bhim army ) ने 23 फरवरी यानी रविवार आज भारत बंद ( bharat band ) का ऐलान किया है। पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। चप्पे-चप्पे पर फाेर्स लगाया गया है।

भीम आर्मी ने अपने गढ़ सहारनपुर में बंद को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भीम आर्मी पदाधिकारियों से बंद के लिए पहुंचने की अपील की है। इसी बीच इनपुट्स के आधार पर प्रशासन ने भी जिलेभर में फाेर्स लगा दी है। खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है और पुलिस लाइन में अतिरिक्त पुलिस बल रिजर्व कर लिया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने भारत बंद आंदोलन के लिए प्रदर्शन की अनुमति मांगने वाले भीम आर्मी पदाधिकारियों को चेताया है कि अगर जबरन किसी भी व्यापारी से प्रतिष्ठान बंद करने के लिए कहा गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


जानिए क्या है पूरा मामला ( भारत बंद )
दरसल भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने प्रोन्नति में आरक्षण खत्म किए जाने के विरोध में 23 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। इसमें CAA का विराेध भी शामिल है। पिछले करीब एक माह से सोशल मीडिया पर इसके लिए भीम आर्मी पदाधिकारी अलग-अलग राज्यों में प्रचार कर रहे हैं। लोगों से बन्द को सफल बनाने की अपील की जा रही हैं। गांव गांव जाकर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में पहुंचने की अपील की गई है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को खुफिया तंत्र से यह जानकारी भी भी मिली है कि भारत बंद आंदोलन में सहारनपुर में भी भारी भीड़ उमड़ सकती है। भीड़ धरना स्थल से कोर्ट रोड की ओर जा सकती है। इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है और फोर्स को पुलिस लाइन में रिजर्व कर लिया गया है। सहारनपुर जिले को अलग-अलग सेक्टरों में बांट दिया गया है और पुलिस अफसरों के साथ-साथ प्रशासनिक अफसरों की भी ड्यूटियां भी लगाई गई है।

मुख्य रूप से सहारनपुर, गंगोह, बिहारीगढ़ बेहट और देवबंद में फोर्स लगाया गया है। पड़ोसी राज्य और शहरों से भी आंदोलनकारियों के पहुंचने की आशंका है इसको देखते हुए हरियाणा और उत्तराखंड बॉर्डर पर भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार पी के अनुसार रविवार को उत्तराखंड व हरियाणा की ओर से आने वाले वाहनों को भी चेकिंग के बाद ही उत्तर प्रदेश की सीमा में आने दिया जाएगा।


केवल प्रदर्शन की मिली है अनुमति
एसपी सिटी विनीत कुमार भटनागर ने बताया कि अभी तक भारत बंद को लेकर भीम आर्मी पदाधिकारियों ने प्रदर्शन की अनुमति मांगी है। इसी आधार पर उन्हें हकीकत नगर धरना स्थल में प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदर्शनकारी ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट तक आने की अनुमति मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की संख्या के आधार पर ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

Updated on:
23 Feb 2020, 9:46 AM IST
Published on: