ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर को दुर्योधन ने महाभारत काल में बनाया था और उस समय जब दुर्योधन रात को सो गए थे तो भीम ने रात को उठकर इस मंदिर का मुंह घुमा दिया था। वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र आजम बताते हैं कि उस समय भीम ने इस मंदिर का मुंह पूर्व दिशा से घुमाकर पश्चिम-दक्षिण दिशा की ओर कर दिया था। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि बरसी गांव में और आस-पास के गांव में भी होलिका का दहन नहीं होता है। यहां के लोगों की यह मान्यता है कि होलिका दहन करने से जमीन गरम हाे जाएगी और देवों के देव महादेव आएंगे ताे गरम जमीन पर उनके पैर जलेंगे। यही कारण है कि बरसी गांव में और आस-पास के गांव में होलिका का दहन नहीं होता।