देर रात तक रहा रूट डायवर्जन
सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार (पी) ने बताया कि महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाले भक्तों की संख्या को देखते हुए देर रात तक सिटी क्षेत्र में डायवर्जन लागू किया गया। डायवर्जन के अनुसार भारी वाहनों के सिटी प्रवेश पर रोक रही। जो पुराने शहर के मंदिर हैं, शिवालय हैं उनके आसपास चार पहिया वाहनों की एंट्री भी रोक रही। शिव भक्तों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस को सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सहायता करने के लिए भी कहा गया है। एक तरह से पुलिस शिव भक्तों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सहायता के रूप में भी तैनात रही।