सहारनपुर

जुमे की नमाज के बाद उपद्रव मचाने वालों पर बड़ी कार्रवाई 95 की संपत्ति चिन्हित

जुमे की नमाज के बाद उपद्रव मचाने वाले उपद्रवियों के नाम और उनकी संपत्ति की सूची पुलिस ने निगम और प्राधिकरण को दी है। अब इनमें से जो भी संपत्ति अवैध होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
less than 1 minute read
accused.jpg
सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर इकट्ठा भीड़

सहारनपुर। जुमे की नमाज के बाद जोरदार प्रदर्शन और फिर उपद्रव मचाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सहारनपुर पुलिस कड़े एक्शन के मूड में आ गई है। 95 अभियुक्तों के नाम की सूची और उनकी संपत्ति की जानकारी पुलिस ने निगम और विकास प्राधिकरण को दी है। अब इनकी संपत्ति के खिलाफ कार्यवाही होगी।


आपको बता दें कि सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर इकट्ठा हुई भीड़ ने उपद्रव कर दिया था। इस मामले में पुलिस 85 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और 130 उपद्रवियों की अब तक पहचान हो चुकी है। भीड़ की शक्ल में हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे और उपद्रव मचाया था। इसके बाद पुलिस ने कहा था कि केवल उपद्रवियों के खिलाफ ही कार्रवाई होगी किसी भी निर्दोष को छेड़ा नहीं जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कहा है कि 95 अभियुक्तों की सूची नगर निगम और विकास प्राधिकरण को दी गई है इनकी संपत्ति की जानकारी मांगी गई है। अगर इनकी संपत्ति किसी भी तरह से अवैध या अतिक्रमण के दायरे में आती है तो उनकी संपत्तियों पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पुलिस अभी तक दो आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवा चुकी है और अब जिस तरह से पुलिस ने 95 अभियुक्तों की सूची नगर निगम कर प्राधिकरण को दी है इसके बाद से उपद्रवियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Updated on:
15 Jun 2022 11:37 pm
Published on:
15 Jun 2022 11:37 pm
Also Read
View All