सहारनपुर

एक साल के मासूम काे गाेद से छीनकर भागे बाइक सवार, पुलिस ने साेशल मीडिया पर की ये अपील

बाइक सवार युवकाें ने महज एक साल के मासूम का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद से बच्चे के परिजनाें का राे-राेकर बुरा हाल है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 9:27 PM IST
saharanpur news
kidnap

सहारनपुर।

बाइक पर सवार दाे युवकाें ने सरेआम सहारनपुर के जनता से राेड से एक वर्ष के मासूम का अपहरण कर लिया। दुस्साहिसक ढंग से इन्हाेंने बच्चे काे उसकी बड़ी बहन से छीन लिया आैर बाइक पर लेकर फरार हाे गए। इस घटना के बाद महिला ने काफी शाेर मचाया लेकिन अपहरणकर्ताआें काे किसी ने राेकने की काेशिश नहीं की। इस घटना के बाद पूरे जिले में नाकाबंदी की गई लेकिन अपहरणकर्ताआें आैर बच्चे का काेई पता नहीं चल सका। अब पुलिस ने साेशल मीडिया पर बच्चे की फाेटाे डालकर इस घटना के बारे में बताते हुए जनमानस से यह अपील की है कि यदि इस बच्चे के बारे में काेई भी जानकारी मिले या अपने आस-पास इस बच्चे काे देखें ताे तुरंत इसकी खबर सहारनपुर पुलिस काे दें। यह पहली बार है जब किसी सनसनीखेज वारदात हाेने के बाद पुलिस ने घटना काे सार्वजनिक करते हुए आमजन से इस तरह की अपील की है।

सरेआम गाेद से बच्चे काे छीनकर भाग गए लुटेरे

इस घटना काे अपहरणकर्ताआें ने शाम करीब छह बजे अंजाम दिया। काेतवाली देहात क्षेत्र के गांव ढमाेला की रहने वाली साजिया अपने एक वर्षीय भाई आशियान काे गाेद में लेकर जनता राेड से घर की आेर जा रही थी। इसी दाैरान बाइक सवार युवकाें ने इससे बच्चे काे छीन लिया आैर फरार हाे गए। साजिया ने बताया कि अपने छाेटे भाई काे गाेद में लेकर जा रही थी। तभी लाल रंग की बाइक पर दाे युवक आए। इन्हाेंने आंव देखा ना ताव आैर दुस्साहसिक ढंग से आशियान काे छीन लिया। साजिया के मुताबिक वह चिल्लाई आैर गिड़गड़ाई लेकिन अपहरणकर्ताआें काे उस पर बिल्कुल भी रहम नहीं आया आैर बेरहमी से बच्चे काे छीनकर अपने साथ ले गए। साजिया के मुताबिक जब अपहरणकर्ता भाग रहे थे ताे उसने काफी शाेर मचाया लेकिन उसकी आंखाें के सामने ही अपहरणकर्ता उसके भाई काे छीनकर ले गए आैर वह सिर्फ देखती रह गई। इस घटना काे फिलहाल आपसी रंजिशन से भी जाेड़कर देखा जा रहा है लेकिन इस आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि यह मामला ह्युमैन ट्रैफिकिंग से जुड़ा हाे सकता है। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि परिवार आर्थिक रूप से काफी मजबूत नहीं है एेसे में यह मामला फिराैती के लिए अपहरण का नहीं लग रहा बावजूद इसके पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने पूछने पर बताया कि पुलिस टीमें लगी हुई हैं। कई लाईनाें पर काम किया जा रहा है, रात 9 बजे तक बच्चे का काेई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही थी आैर परिवार के सदस्याें से भी पूछताछ की जा रही थी। उधर इस घटना के बाद से पूरे परिवार में काेहराम मचा हुआ है।

अगर आपकाे है काेई भी जानकारी ताे यहां बताएँ आपकी पहचान रखी जाएगी गाेपनीय

अगर सहारनपुर से अपह्त इस बच्चे के बारे में आपके काेई भी जानकारी है ताे आप सहारनपुर एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल काे उनके सीयूजी नंबर 9454400308 पर या एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह काे उनके सीयूजी नंबर 9454401116 पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अधिकारी मुकेश मिश्र काे उनके माेबाइल नंबर 9454401605 पर दे सकते हैं। इनके अलावा आप काेई भी सूचना काेतवाली देहात थाना प्रभारी काे 9454404186 या फिर जनकपुरी थाना प्रभारी काे 9454404184 पर दे सकते हैं।

Published on: