पुलिस पूछताछ में लेडी डॉन ने जाे बताया उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सरसावा के ग्राम सौराना के जंगल में 26 जून 2012 को ट्यूबवेल के हौज में अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला था। इसकी पहचान कविता ने अपने पति धर्मेंद्र के रूप में की थी लेकिन बाद में पता चल गया था कि वह धर्मेंद्र नहीं था। पुलिस पूछताछ में कविता ने बताया कि उसके पति धर्मेंद्र पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं अन्य जिलों में लूट, चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज थे। पुलिस बार-बार दबिश दे रही थी। पुलिस की दबिशाें से बचने के लिए उसने यह साजिश रची थी।