सहारनपुर

BIG BREAKING: भाजपा विधायक के घर के सामने BJP नेत्री ने किया आत्मदाह का प्रयास, नेताओं में मची भगदड़

Highlights- भाजपा नेताओं व पुलिस को चकमा देकर विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के निवास पर पहुंची शशि त्यागी- पुलिस प्रशासन व भाजपा नेता विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे- हालात बिगड़ने पर देवबंद सीएचसी में कराया गया भर्ती
2 min read
Sep 21, 2019
deoband-bjp.jpg

देवबंद. जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री शशि त्यागी की विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के आवास पर आत्मदाह की चेतावनी के बाद भाजपा समेत जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। भाजपा नेत्री शशि त्यागी आत्मदाह करने के लिए भाजपा नेताओं व पुलिस को चकमा देकर विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के कार्यालय व निवास पर जा पहुंची हैं। वहीं जैसे ही भाजपा नेताओं व पुलिस प्रशासन को पता चला कि भाजपा नेत्री अपने निवास पर नहीं है तो भगदड़ मच गई। इसकी सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस प्रशासन व भाजपा नेता विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के निवास पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री शशि त्यागी तेल छिड़कर भाजपा विधायक के निवास पर पहुंची। यह देखते ही पुलिस प्रशासन ने मौके से शशि त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आत्मदाह करने के दौरान शशि त्यागी की हालत बिगड़ गई थी। जहां से भाजपा नेत्री को गिरफ्तार कर देवबंद सीएचसी में लाया गया। फिलहाल शशि त्यागी का सीएचसी देवबंद में उपचार चल रहा है।

ये है पूरा मामला

यहां बता दें कि शशि त्यागी ने प्रेसवार्ता के दौरान शुक्रवार को कहा था कि विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह ने उनके पिता और चाचा के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराए हैं। अब उनके अन्य रिश्तेदारों को भी फर्जी केस में फंसाया जा रहा है। इससे वह परेशान हैं। इसलिए वह शनिवार को भाजपा विधायक के निवास पर आत्मदाह करेंगी। शनिवार सुबह उन्हें मनाने के लिए भाजपा के बड़े नेता आैर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन शशि त्यागी किसी तरह सभी को चकमा देकर विधायक के घर पहुंच गर्इं। जहां तेल छिड़कर आत्मदाह करने लगीं। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें आत्मदाह से रोक लिया। फिलहाल उनकी तबीयत खराब है। उन्हें उपचार के लिए देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Updated on:
21 Sept 2019 05:20 pm
Published on:
21 Sept 2019 11:37 am
Also Read
View All
Saharanpur News: इकलौते भाई का शव मिलते ही सुलग उठा देवबंद, 17 साल के शिवा की हत्या पर हाईवे पर बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज!

Shayan Masood Samajwadi Party: लोकसभा में किया प्रचार, अब सपा में शामिल होने की चर्चा, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ेगी टेंशन?

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मजदूरों के चीथड़े उड़े, मची अफरा-तफरी

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर: प्रशासन ने ठोका करोड़ों का हर्जाना, 30 दिन में खाली करने का आदेश

DM ऑफिस के अंदर कैसे बनी मस्जिद? कोर्ट ने अवैध माना, अब 30 दिन में हटाने का आदेश, जानिए 6.41 करोड़ का जुर्माना कैसे तय हुआ