सहारनपुर

भाजपा विधायक के घर के बाहर आत्मदाह करने वाली बीजेपी नेत्री की हालत बिगड़ी, हायर सेंटर रेफर, देखें Video

Highlights- चाय बनाने के बहाने छत से कूदकर विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के निवास पर पहुंचीं थी शशि त्यागी- गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ने पर देवबंद सीएचसी में कराया गया था भर्ती- सीएचसी के चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए सहारनपुर रेफर किया

2 min read
Sep 21, 2019

देवबंद. भाजपा विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के आवास पर आत्मदाह का प्रयास करने वाली जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री शशि त्यागी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहले उन्हें देवबंद सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां उनकी हालत को गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने सहारनपुर के हायर सेंटर में रेफर कर दिया है।

बता दें कि भाजपा नेत्री द्वारा आत्मदाह की चेतावनी के बाद उन्हें मनाने के लिए भाजपा के बड़े नेता समेत कई पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंचे थे, लेकिन भाजपा नेत्री उन्हें चाय पिलाने के बहाने छत के रास्ते तेल छिड़कर विधायक के घर जा पहुंचीं। जहां आत्मदाह करने के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई।

बता दें कि शनिवार सुबह कुछ भाजपा नेता पुलिस के अधिकारियों के साथ भाजपा नेत्री शशि त्यागी को आत्मदाह से रोकने लिए उनके घर पहुंचे थे। सभी लोग ड्राइंग रूम में बैठे थे। इसी बीच शशि त्यागी चाय बनाने के बहाने ड्राइंग रूम से निकलते हुए छत से कूदकर सीधे विधायक के आवास पर जा पहुंची। वहीं जैसे ही नेताओं और पुलिस अधिकारियों को भाजपा नेत्री के विधायक के घर पहुंचने की जानकारी मिली तो तो भगदड़ मच गई।

आनन-फानन में सभी लोग मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेत्री तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास कर ही रहीं थी कि पुलिस शशि त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच भाजपा नेत्री की हालत खराब हो गई। उन्हें वहां से तुरंत देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सहारनपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ये है पूरा मामला

बता दें कि भाजपा नेत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के घर के सामने शनिवार को आत्मदाह की चेतावनी दी थी। भाजपा नेत्री का आराेप है कि उनके पिता व चाचा के खिलाफ फर्जी मुकदमे भाजपा विधायक ने दर्ज कराए हैं। वहीं उनके अन्य रिश्तेदारों को फंसाते हुए परेशान किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह उनके घर भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों को जमावड़ा लग गया। सभी लोग भाजपा नेत्री को मना ही रहे थे कि वह किसी तरह सभी को चकमा देकर भाजपा विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के आवास पर पहुंच गर्इं।

Updated on:
21 Sept 2019 05:22 pm
Published on:
21 Sept 2019 12:23 pm
Also Read
View All