Highlights सहारनपुर में बढ़ा कोरोना का खतरा अब तक 20 मामले सामने आए कई इलाकों काे किया सील
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के अंतिम जिले सहारनपुर में कोरोना के 8 और मामले सामने आ गए हैं। अब यहां कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है कि अभी 100 से अधिक लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
सहारनपुर सएमओ बीएस साेढी ने कोरोना राेगियाें की संख्या बढ़कर 20 हाेने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार काे कुल 9 रिपाेर्ट पॉजिटिव आई हैं। एक व्यक्ति की रिपाेर्ट शनिवार दाेपहर काे ही पॉजिटिव आई गई थी। जो चिलकाना के मोहल्ला जाकिर हुसैन में रह रहा था। इसके संपर्क में आए 20 लोगों को क्वॉरंटाइन करा दिया गया और मोहल्ला जाकिर हुसैन को हॉटस्पॉट चिन्हित कर दिया गया है। इस मोहल्ले के लगभग 400 मकान पूरी तरह से सील कर दिए गए।
इसके बाद शाम काे जाे रिपाेर्ट आई उसमें आठ नए मामले सामने आए हैं। इस तरह अब सहारनपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हाे गई है। सहारनपुरवासियों के लिए अब कोरोना वायरस चिंता का विषय हाे गया है। इतनी रिपाेर्ट पॉजिटिव आने के बाद यहां स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है।
इस रिपाेर्ट के आने के बाद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने रात में ही अधीनस्थों की मिटिंग बुला ली है। माना जा रहा है कि अब रविवार से सहारनपुर में लॉक डाउन के लेकर सख्ती और बढ़ाई जा सकती है।