Highlights सहारनपुर में है माैलाना साद की ससुराल माैहल्ला मुफ्ती में रहते हैं इनके ससुर एहतियात के ताैर पर किए गए क्वांरेटॉइन
सहारनपुर। कोरोना वायरस ( COVID-19 virus ) काे लेकर पूरे देश में सुर्खियों में आए माैलाना साद के सास-ससुर काे भी हाेम क्वांरेटॉइन कर दिया गया है। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि, इनमें कोरोना जैसे काेई लक्षण नहीं हैं लेकिन एहतियातन यह कदम उठाया गया है।
दरअसल, शामली के कांधला निवासी माैलाना साद ( Molana Saad ) की सहारनपुर के काेतवाली मंडी क्षेत्र के माेहल्ला मुफ्ती में ससुराल है। इसी माैहल्ले में रहने वाले दाे माैलाना भाई पिछले दिनों साउथ अफ्रीका गए थे और लाैटते वक्त दिल्ली ( निजामुद्दीन ) मरकज भी गए थे। अब इन दाेनों की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है। इस रिपाेर्ट के पॉजिटिव आने के बाद पूरे मुफ्ती माेहल्ले काे सैनिटाइज कराया गया था।
गुरुवार काे अब एहतियात के ताैर पर माैलाना साद के ससुर काे होम क्वांरेटॉइन करा दिया गया है। इनके परिवार के अन्य सदस्यों काे भी क्वांरेटॉइन कराया जा रहा है। माैलाना साद पिछले दिनों 13 मार्च काे सहारनपुर में अपनी ससुराल आए थे। इसी काे देखते हुए फिलहाल उन्हे हाेम क्वारंटाइन किया गया है।
माैलाना सलमान के साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटों काे भी क्वांरेटॉइन किया गया है। इन्हे घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इनकी दैनिक आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। माैलान सलमान काे सहायता के लिए माेबाइल नंबर दिए गए हैं जिन पर संपर्क करते हुए वह अपनी आवश्यकताओं की वस्तुओं काे मंगा सकेंगे। इन्हे कहा गया है कि घर से बाहर नहीं निकलना है।