3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के बीच सहारनपुर के एक शेल्टर होम से तीन लाेग फरार, मचा हड़कंप

Highlights बिहारीगढ़ के सुंदरपुर स्थित दून कॉलेज में बना है आश्रय स्थल पूर्व में भी 13 लाेग हाे गए थे फरार, पुलिस ने लिए थे हिरासत में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 16 Apr 2020, 2:12 PM IST

corona

doon college

सहारनपुर। कोरोनों संक्रमण ( Corona virus ) के खतरें काे देखते हुए सुंदरपुर स्थित दून कॉलेज में मजदूरों के लिए बनाए गए आश्रय स्थल से तीन लोग फरार हो गए। जब इसकी खबर लगी तो हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी इनका पता नहीं चला। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उत्तराखंड की सीमा से सटे सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र स्थित सुंदरपुर के दून कॉलेज में शेल्टर हाेम बनाया गया है। यहां पर काफी संख्या में संदिग्ध लोगों को रखा गया है। इनमें कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लाेग नहीं बल्कि उन लाेगाें काे रखा गया है जाे लॉक डाउन के बीच अपने घरों काे जाने के लिए निकल पड़े थे। इस आश्रय स्थल में पंजाब, लुधियाना और चंडीगढ़ से आए लोगों को रखा गया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना कर्मवीर: अपना सब कुछ त्यागकर लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे डॉक्टर, 22 दिन से नहीं गए घर

बुधवार को इनमें से भागलपुर निवासी राजू श्रीवास्तव पुत्र राकेश और बिलाल पुत्र नईम निवासी लोनी गाजियाबाद समेत राजेश पुत्र रामनीच निवासी देवराज चंपारण बिहार फरार हो गए। इस आश्रय स्थल में करीब 69 लोग रखे गए हैं जब दाेपहर में लंच के लिए इन्हे बुलाया गया ताे इस घटना का पता चला। बिहारीगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार सुबह के समय तीनों लोग नहाने की बात कहकर निकले थे और उसके बाद वापस नहीं लौटे। इनकी काफी तलाश की गई लेकिन काेई पता नहीं चला। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पहले भी फरार हो चुके हैं 13 लोग
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र के अऩुसार, इस शेल्टर हाउस से पूर्व में भी 13 लाेग फरार हाे गए थे। उन्हे पुलिस ने आस-पास से ही पकड़ लिया था। अब फरार इन तीनों की भी तलाश की जा रही है। जल्द इन्हे भी पकड़ लिया जाएगा। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। सभी की तलाश की जा रही है। आस-पास के ग्रामीणों काे भी कह दिया है कि अगर इस तरह के संदिग्ध लाेग दिखे ताे पुलिस काे सूचना दें।