3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moradabad: डॉक्टरों पर हमले के बाद नाराज कर्मियों ने दी चेतावनी, घर-घर जाकर सर्वे करने से इनकार

Highlights -बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हुआ था जानलेवा हमला -स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अधिकारियों से जताई नाराजगी -बिना सुरक्षा के हेल्थ सर्वे से किया इनकार -कमिशनर आई जी ने दिया सुरक्षा का पूरा भरोसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 16 Apr 2020, 2:26 PM IST

health.jpg

,,

मुरादाबाद: कोरोना आशंकित मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए गयी टीम पर पथराव के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों में आक्रोश पनप गया है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा. संदीप बड़ोला के नेतृत्व में कर्मियों ने सीएमओ और एडी का घेराव किया। उन्होंने घर-घर जाकर सर्वे करने और मरीजों को लाने से इनकार कर दिया है। बोले जब तक सुरक्षा का बंदोबस्त नहीं किया जाएगा तब तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर नहीं जायेंगे। यही नहीं उन्होंने बताया कि मरीजों को घर से लाने का काम हमारा नहीं है, पुलिस प्रशासन हमें लाकर सौंपे उसके बाद हम परीक्षण करेंगे। कर्मचारियों के रुख के बाद कमिशनर और आईजी ने पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। वहीँ देर रात कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी और शहर विधायक रितेश गुप्ता ने भी घायल डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों का हालचाल लेकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Bulandshahr: जानकारी छिपाने पर कोरोना संदिग्ध पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज
ये उठाई मांग
इस मामले में डा. संदीप बडोला ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी खुद की जान जोखिम में डालकर कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। आशंकित लोगों के बीच जाकर उनको बचा रहे हैं। घर-घर जाकर हेल्थ आडिट कर रहे हैं। लोग उन्हीं पर पथराव कर रहे हैं। डा. संदीप ने कहा कि कर्मचारी रात और दिन काम कर रहे हैं और करने को तैयार हैं। लेकिन सुरक्षा की गारंटी चाहिए। आक्रोशित कर्मियों ने कहा कि संदिग्ध लोगों की सूची पुलिस को सौंपी जाए। पुलिस उनको उठाकर थाने पर लाए और स्वास्थ्य विभाग की टीम थाने पर पहुंचकर उनकी स्क्रीनिंग करेगी। जो संदिग्ध होगा उसे क्वारंटीन किया जाएगा।

मास्क पहनकर भेजें अपनी फोटो, भाजपा विधायक सोशल मीडिया पर करेंगे शेयर

सुरक्षा का दिया भरोसा
वहीँ कर्मचारियों के तेवर देख सीएमओ डा. एमसी गर्ग और एडी हेल्थ डा. सत्य सिंह ने आश्वासन दिया कि इस मामले में प्रशासन से बातचीत की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों की जान जोखिम में नहीं डाली जाएगी। फ़िलहाल स्थिति अभी नियंत्रण में बताई जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों को भी पूरा आश्वासन दिया गया है। ताकि ऐसी घटना फिर न हो पाए। अभी हॉट स्पॉट इलाकों में कोरोना संक्रमित मरीजों के होने की आशंका प्रशासन को है। इसलिए अब सभी जगह पर्याप्त पुलिस फोर्स के साथ ही स्वास्थ्य कर्मी जाएंगे।