3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मास्क पहनकर भेजें अपनी फोटो, भाजपा विधायक सोशल मीडिया पर करेंगे शेयर

Highlights: -जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने 'वीयर फेस कवर, स्टे सेफ' अभियान की शुरूआत की है -उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग मास्क पहनकर अपना फोटो उन्हें भेजें -जिसको वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 16 Apr 2020, 1:41 PM IST

screenshot_from_2020-04-16_13-32-46.jpg

ग्रेटर नोएडा। कोरोना वायरस के मद्देनजर केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। इस बीच लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वह अपने घरों में ही रहें और बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल आवश्यक रूप से करें। इसके साथ ही अब उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मास्क लगाना अनिवार्य भी कर दिया है। इस सबके बीच गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ने एक अनोखी मुहीम चलाई है। जिसके जरिए वह लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : नोएडा के सील इलाकों में लग रही 3 किमी तक लंबी लाइन, न चहरे पर मास्क और न सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा पालन

अभियान किया शुरू

दरअसल, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने 'वीयर फेस कवर, स्टे सेफ' अभियान की शुरूआत की है। जिसके जरिए उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग मास्क पहनकर अपना फोटो उन्हें भेजें। जिसको वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करेंगे। जिसके बाद लोग उन्हें अपनी फोटो भी भेज रहे हैं। उनके फेसबुक पेज या ट्विटर हैंडल पर फोटो भेजी जा सकती है। इस बाबत विधायक का कहना है कि लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने को इस अभियान की शुरूआत की गई है। जरूरी नहीं लोग मास्क खरीदने के लिए मेडिकल शॉप पर जाएं, वह अपने घर भी मास्क बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जब घर के दरवाजे पर भूख के कारण बेहोश हुए मजदूर को देख मदद के लिए दौड़ पड़े मोहम्मद शमी

कर रहे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लगातार लोगों से वार्ता कर रहे हैं। इसके अलावा जो डॉक्टर, विशेषज्ञ आदि कोरोना वायरस के इलाज के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं, वह उनसे भी संपर्क साध रहे हैं। जनपद के अधिकारियों से भी लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश