3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bulandshahr: जानकारी छिपाने पर कोरोना संदिग्ध पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Highlights बुलंदशहर के बुगरासी का रहने वाला है रफीक महामारी एक्ट की धारा भी लगी आरोपी पर आरोपी के घर पर रुका था कोरोना का मरीज  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 16 Apr 2020, 2:11 PM IST

vlcsnap-2020-04-16-13h53m57s425.png

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने कोरोना के संदिग्ध के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने की जानकारी छिपाने और कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप लगा है। संदिग्ध मरीज पर हत्या के प्रयास और महामारी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad: अखिलेश यादव के करीबी नेता की फेसबुक आईडी हुई हैक, लोगों को किया यह मैसेज

रफीक के घर रुका था मरीज

पुलिस के मुताबिक, बुलंदशहर के बुगरासी का रहने वाला रफीक महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आया था। कोरोना पॉजिटिव मरीज कई दिन तक बुगरासी निवासी रफीक के घर पर भी रुका था। इसकी जानकारी आरोपी ने पुलिस प्रशासन से छिपाई थी। जब पुलिस को इस मामले की खबर लगी तो युवक ने अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भी पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को नहीं दिया था।

यह भी पढ़ें: ग्राउंड रिपोर्ट: नोएडा के सील इलाकों में लग रही 3 किमी तक लंबी लाइन, न चहरे पर मास्क और न सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा पालन

परिजनों को किया गया क्वारंटाइन

अब सच आमने आने के बाद पुलिस ने रफीक के खिलाफ हत्या के प्रयास और महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसडीएम स्याना सुभाष सिंह का कहना है कि पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से आरोपी के सभी परिजनों को क्वारंटाइन करवा दिया है। बुगरासी को हॉटस्पॉट में तब्दील कर दिया है। उसके परिवार के संपर्क में आने वाले 70-80 लोगों की भी सैंपलिंग कराई जा रही है।