सहारनपुर

कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद का बड़ा बयान

कश्मीर में भाजपा का गठबंधन टूटने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा है कि भाजपा जनता के सवालाें से बच रही है जवाबदेही से बच रही है।

2 min read
saharanpur news
imran masood

सहारनपुर

कश्मीर में भाजपा आैर पीडीपी का गठबंधन टूटने पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने बड़ा बयान दिया है। इमरान मसूद ने भाजपा काे अवसरवादी पार्टी बताया है। उन्हाेंने कहा है कि भाजपा अब कश्मीर काे बर्बाद करने के बाद जनता की जवाबदेही से बच रही है। एेसे समय में जब भाजपा की जवाबदेही बनती है, वह अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती है। यह गठबंधन इसीलिए टूटा है कि ताकि भाजपा जनता की जवाबदेही से बच सके। इमरान मसूद का यह भी कहना है भाजपा का दाेहरा चरित्र है। यह गठबंधन ही भाजपा का दाेहरा चरित्र था। एक आेर भाजपा कश्मीर में धारा 370 काे खत्म करने की बात कहती है, आतंकवाद का खात्मा करने की बात करती है ताे दूसरी आेर यही पार्टी पीडीपी काे समर्थन करती है। एक एेसे संगठन काे समर्थन करती है जिस पर समय-समय पर आराेप लगते रहे हैं भाजपा का पीडीपी के साथ गठबंधन ही भाजपा के दाेहरे चरित्र का आईना है। अब जब समय जवाबदेही का है ताे भाजपा भाग रही है, लेकिन जनता ने अब भाजपा काे पहचान लिया है आैर कश्मीर की जनता भाजपा के इस दाेहरे चरित्र काे जान गई है।

यह भी पढ़ें

यह भी बाेले इमरान मसूद

इमरान मसूद ने यह भी कहा है कि भाजपा अब गठबंधन ताेड़ रही है ताे जनता की जवाब देही से बच रही है। बीजेपी जिम्मेदारी से भाग रही है। बीजेपी हार रही है। जनता समझ गई है। अब कश्मीर में चुनाव हाेने दीजिए ये दाेनाें ही पार्टियां कश्मीर से खत्म हाे जाएंगी। भाजपा काे अपने कहे पर खरा उतरने चाहिए था। भाजपा के लिए उन्हाेंने कहा है कि, अगर आपने गठबंधन किया था ताे आपकाे जनता से किए वादे भी पूरे करने चाहिए थे।

अपने मकसद के लिए किया था भाजपा ने गठबंधन

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने पत्रिका के साथ टेलीफाेनिक वार्ता के दाैरान एक सवाल के जवाब में कहा कि, भाजपा ने कश्मीर में गठबंधन अपने लिए किया था, अपने मकसद के लिए किया था। यह गठबंधन नहीं व्यापार था, सत्ता हांसिल करने के लिए भाजपा ने यह गठबंधन किया था। जब सत्ता चाहिए थी ताे भाजपा ने गठबंधन कर लिया आैर अब जब जनता जवाब मांगती ताे जवाबदेही से बचने के लिए भाजपा ने गठबंधन काे तुड़वा दिया लेकिन कश्मीर भाजपा काे पहचान चुकी है आैर इसका जवाब आगामी चुनाव में कश्मीर की जानता काे भाजपा आैर पीडीपी दाेनाें काे ही देने वाली है।

Updated on:
19 Jun 2018 04:20 pm
Published on:
19 Jun 2018 04:16 pm