3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजार को नहीं भाया ट्रंप आैर बीजेपी-पीडीपी का नाटक, सेंसेक्स में देखने को मिली गिरावट

बीजेपी के इस फैसले से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, बीएसर्इ की वेबसाइट से मिले आंकड़ों के अनुसार निवेशकों को बीजेपी के इस फैसले से 1,44,446 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 19 Jun 2018, 5:00 PM IST

Sensex

बाजार को नहीं भाया ट्रंप आैर बीजेपी-पीडीपी का नाटक, सेंसेक्स में देखने को मिली गिरावट

नर्इ दिल्ली। भाजपा ने जिस तरह से जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की सरकार गिरार्इ है, उससे बाजार को बड़ा झटका लगा है। जिसके बाद निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अगर आंकड़ों की बात करें तो सेंसेक्स करीब 261.52 अंक नीचे गिरा। वहीं निफ्टी में भी करीब 89.40 अंकों की गिरावट दर्ज की गर्इ। दूसरी आेर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन के सामान पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की चेतावनी भी बाजार के गिरने का एक बड़ा कारण बना है।

निवेशकों को बड़ा नुकसान
मंगलवार को बाजार में निवेशकों को निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बीएसर्इ की वेबसाइट से मिले आंकड़ों के अनुसार निवेशकों को 1,44,446 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मंगलवार को बीएसर्इ बंद होने के बाद मार्केट कैप 1,47,09,231 करोड़ रुपए था। जबकि एक दिन पहले बीएसर्इ 1,48,53,677 करोड़ मार्केट कैप के साथ बंद हुआ था। जब दोनों दिनों के अंतर को देखा गया तो 1,44,446 करोड़ रुपए था।

सेंसेक्स आैर निफ्टी हुए धड़ाम
मार्केट के बंद होने से करीब 45 मिनट पहले जब बीजेपी ने पीडीपी के साथ गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया था, तभी से मार्केट तेजी से नीचे लुढ़कना शुरू हुआ। मार्केट के बंद होने तक सेंसेक्स 261.52 अंकों के साथ नीचे गिरकर 35,286.74 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी आेर निफ्टी में 89.40 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बंद होने के दौरान 10,710.45 पर था।

ट्रंप की धमकी का भी असर
वहीं दूसरी आेर मार्केट के गिरने का एक आैर कारण सामने आया। डोनाल्ड ट्रंप आैर चीन के बीच ट्रेड वाॅर भी भारतीय शेयर बाजार के गिरने का कारण बना। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग के 200 अरब डॉलर के सामान पर 10 फीसदी आयात शुल्क लगाने की चेतावनी दी थी। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने व्यापार सलाहकारों से उन अतिरिक्त चीनी उत्पादों की पहचान करने को कहा है, जिन पर नए शुल्क लगाए जा सकें। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ट्रंप ने 50 अरब डॉलर के चीनी सामान पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया था। चीन ने प्रतिक्रियास्वरूप कहा था कि वह भी अमेरिका के 50 अरब डॉलर के 659 सामान पर समान शुल्क लगाएगा।