3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप की चीनी सामान पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ चल रहे व्यापार युद्ध के मद्देनजर बीजिंग के 200 अरब डॉलर के सामान पर 10 फीसदी आयात शुल्क लगाने की चेतावनी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 19 Jun 2018, 2:41 PM IST

PM Modi

ट्रंप की चीनी सामान पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की चेतावनी

नर्इ दिल्ली। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एशिया के दो देशों के बीच जबरदस्त जंग चल रही है। इस जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक एेसी धमकी दे डाली है जिससे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकाेनाॅमी पूरी तरह से हिल गर्इ है। वहीं दूसरी आेर भारत में भी इस बात का डर बैठ गया है कि कहीं डोनाल्ड ट्रंप की धमकी असर भारत में ना देखने को मिले। अब सवाल ये है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने आखिर धमकी किस चीज की दी है। जिससे एशिया के दिग्गज देश डर से गए हैं।

अमरीका की चीन के बीच ट्रेड वाॅर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ चल रहे व्यापार युद्ध के मद्देनजर बीजिंग के 200 अरब डॉलर के सामान पर 10 फीसदी आयात शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यापार सलाहकारों से उन अतिरिक्त चीनी उत्पादों की पहचान करने को कहा है, जिन पर नए शुल्क लगाए जा सकें। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ट्रंप ने 0 अरब डॉलर के चीनी सामान पर 25 फीसदी आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया था। चीन ने प्रतिक्रियास्वरूप कहा था कि वह भी अमेरिका के 50 अरब डॉलर के 659 सामान पर समान शुल्क लगाएगा।

ट्रंप की चीन को धमकी
ट्रंप ने सोमवार रात को बयान जारी कर कहा कि यदि चीन अपनी गतिविधियों में बदलाव करने से इनकार करेगा तो ये नए शुल्क प्रभावी होंगे। उन्होंने कहा, "यदि चीन शुल्क में दोबारा बढ़ोतरी करेगा तो हम 200 अरब डॉलर के सामान पर अतिरिक्ति शुल्क लगाएंगे। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक संबंध एक समान होने चाहिए।" इससे पहले सोमवार को अमेरिका, चीन व्यापारिक संबंधों के बिगड़ने को लेकर दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

भारत में देखने को मिला असर
हाल ही रिपोर्ट में कहा गया था कि अमरीका आैर चीन के बीच चल रहे ट्रेड वाॅर में भारत को ना चाहते हुए भी कूदना पड़ेगा। जिसका नुकसान भी भारत को उठाना पड़ सकता है। हाल ही में भारत आैर अमरीका के बीच भी ट्रेड वाॅर देखने को मिला था। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप की इस धमकी सिर्फ चीन को ही नहीं बल्कि भारत को भी है। जिसकी वजह से भारत भी इस धमकी से सहमा हुआ है।