17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन से अलग हुई भाजपा, महबूबा सरकार गिरी
Play video

कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन से अलग हुई भाजपा, महबूबा सरकार गिरी

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह के घर पर हुई एक बैठक में पार्टी ने जम्मू कश्मीर सरकार में पीडीपी के साथ गठबंधन खत्म करने का फैसला किया है। पार्टी के महासचिव राम माधव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में दिन प्रतिदिन हो रहे राजनीतिक बदलाव के चलते सरकार में रहना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा था।

Google source verification

जम्मू कश्मीर में दोनों पार्टियों के बीच सीजफायर खत्म होने के बाद उठा विवाद और गहराता जा रहा था । बता दें कि रविवार को केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में रमजान के दौरान घोषित किया गया युद्ध विराम समाप्त कर दिया। जिसके बाद दोनों पार्टियों के मतभेद खुलकर सामने आ गए। एक तरफ जहां पीडीपी इस सीज फायर को जारी रखने के पक्ष में थी , वहीं दूसरी ओर भाजपा का मानना था कि इससे कश्मीर में आतंकी घटनायें बढ़ी हैं। भाजपा नेता राममाधव ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर यह सरकार बनी थी, बैठक में उन सभी बातों पर चर्चा हुई। पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में स्थिति काफी बिगड़ी है, जिसके कारण भाजपा को यह फैसला लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधानमंत्री, अमित शाह और राज्य भाजपा सभी से बातचीत की गई है।