सहारनपुर

मायावती का बड़ा बयान ‘रावण’ से नहीं, इन लोगों से है मेरा खास रिश्ता

जेल से बाहर आने पर चंद्रशेखर उर्फ रावण ने मायावती को बताया था बुआ
2 min read
Sep 16, 2018
DEMO PIC
मायावती का बड़ा बयान 'रावण' से नहीं, इन लोगों से है मेरा खास रिश्ता

नोएडा।16 महीने बाद जेल से रिहा होते ही भाजपा के खिलाफ जंग छेड़ने आैर बसपा सुप्रीमो से अपना नाता बताने वाले चेंद्रशेखर उर्फ रावण पर मायावती पर बड़ा बयान दिया है।इसमें उन्होंने साफ कहा कि उनका वेस्ट यूपी के चंद्रशेखर उर्फ रावण से बहन, बुआ का कोर्इ संबंध नहीं है।उनका नाता है तो सिर्फ इन लोगों है। वह उन्हीं के हित के लिए काम करती आर्इ है।

इन लोगों से बताया अपना नाता, चंद्रशेखर उर्फ रावण पर बोली मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को सहारनपुर जिले के भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर बड़ा बयान दिया। यह बातें उन्होंने चंद्रशेखर उर्फ रावण द्वारा जेल से बाहर आने पर मायावती से खून का रिश्ता आैर उन्हें अपनी बुआ कहने कही है। इसमें उन्होंने साफ कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोग मुझसे रिश्ता बनाने की कोशिश कर रहे है। एेसे लोगों से मेरा कोर्इ रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा एेसे लोगों से बहन,बुआ-भतीजे का कोर्इ रिश्ता नहीं है। मेरा रिश्ता है तो सिर्फ गरीबों से है। उनके लिए हमेशा लड़ी हूं। उन्हीं के लिए काम करती रहूंगी। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि रावण को अलग से संगठन बनाने की जरूरत क्यों पड़ी।अगर लड़ना है तो बसपा के झंडे के नीचे आकर लड़े।

मायावती को बताया था बुआ जी

गुरुवार रात को जेल से रिहा होते ही भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण ने चुनाव 2019 को लेकर भाजपा के खिलाफ बड़ी घोषणा कर दी है।चंद्रशेखर ने कहा है कि भाजपा पार्टी को 2019 में उखाड़ फेंकेंगे और इसके लिए आज से ही मेहनत शुरु हो गई है। इसी के बाद चंद्रशेखर ने बसपा सुप्रीमो मायावती को बुआ जी बताया और कहा कि बुआ जी ने दलितों की रक्षा के लिए बहुत मेहनत की है।बहुत काम किया है और वह मेरी बुआ जी हैं।यह कहने के बाद चंद्रखेशर ने बताया कि, उनसे खून का रिश्ता है जो भी दलितों की आवाज उठाता है।उन सभी से मेरा खून का रिश्ता है।इसलिए मायावती से भी खून का रिश्ता है। लेकिन मायावती ने इसके जवाब में उनसे कोर्इ रिश्ता न होने की बात कही है।

Published on:
16 Sept 2018 03:13 pm
Also Read
View All