सहारनपुर

किराएदार ने गलत काम किया तो मकान मालिक के खिलाफ भी दर्ज होगा केस

अगर आप अपना खाली पड़ा मकान किराए पर देना चाहते हैं या फिर दे रखा तो सावधान हो जाएं, क्योंकि अगर उसमें कुछ भी गलत कार्य होता है तो मकान मालिक खिलाफ भी केस दर्ज हो सकता है। इसी तरह के एक मामले में सहारनपुर पुलिस ने किराएदार के साथ मकान मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
2 min read
Sep 13, 2022
case-would-also-be-registered-against-the-landlord-if-the-tenant-did-wrong.jpg

Saharanpur : अगर कोई किराएदार आपके मकान में किसी भी तरह का गैर कानूनी कार्य करता है तो कार्रवाई सिर्फ किराएदार पर ही नहीं, बल्कि मकान मालिक के खिलाफ भी होगी। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि सहारनपुर पुलिस की कार्रवाई इस बात की वकालत करती नजर आ रही है। बता दें कि हाल ही में गंगोह स्थित एक मकान में कैंडल बनाने के दौरान जोरदार धमाके साथ भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में जहां किराए पर मकान लेकर फायर कैंडल बनाने वाले पर केस दर्ज किया है। वहीं मकान मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि गंगोह थाना क्षेत्र के गांव जोधपुर में अवैध रूप से एक मकान को किराए पर लेकर उसमें बर्थ डे कैंडल बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।इस फैक्ट्री में बर्थ डे के फायर कैंडल बनाए जा रहे थे। रविवार को फैक्ट्री में जोरदार धमाके के साथ भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

बिना लाइसेंस बन रहे थे फायर कैंडल

पुलिस ने जब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि बगैर लाइसेंस के फैक्ट्री में फायर कैंडल बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब जांच के बाद पुलिस ने मकान स्वामी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।

एसएसपी ने की केस दर्ज करने की पुष्टि

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन तांडा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है। जांच पड़ताल भी चल रही है। इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिस व्यक्ति का यह भवन है, उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

Published on:
13 Sept 2022 04:14 pm
Also Read
View All
Saharanpur News: इकलौते भाई का शव मिलते ही सुलग उठा देवबंद, 17 साल के शिवा की हत्या पर हाईवे पर बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज!

Shayan Masood Samajwadi Party: लोकसभा में किया प्रचार, अब सपा में शामिल होने की चर्चा, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ेगी टेंशन?

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मजदूरों के चीथड़े उड़े, मची अफरा-तफरी

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर: प्रशासन ने ठोका करोड़ों का हर्जाना, 30 दिन में खाली करने का आदेश

DM ऑफिस के अंदर कैसे बनी मस्जिद? कोर्ट ने अवैध माना, अब 30 दिन में हटाने का आदेश, जानिए 6.41 करोड़ का जुर्माना कैसे तय हुआ