जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के पेपर मिल रोड के रहने वाले हेमंत परिवार के साथ शाकुंभरी देवी सिद्ध पीठ पर दर्शन के लिए गए थे। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उनकी कार मंदिर के नजदीक पहुंची तो अचानक देखते ही देखते सड़क पर पानी का सैलाब आ गया। इस कारण कार पानी के सैलाब में बहने लगी। यह पानी पहाड़ी क्षेत्र में हुई बारिश के कारण आया था। बाढ़ के पानी में कार को बहता देख परिवार के लोगों ने उसमें से निकलने का प्रयास किया। इसी बीच हेमंत की पत्नी सीमा और उनकी तीन बेटियां रिया, काजल और काव्या पानी में बहने लगे। वहीं कार का चालक रवि भी लहरों के साथ बहने लगा।