उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगातार एनकाउंटर कर रही है, लेकिन उसके बावजूद बदमाश अपने बेखौफ मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं। खासतौर से चेन स्नेचर का आतंक है। ताजा मामला थाना विजयनगर क्षेत्र का है। जहां बदमाशों ने बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी की 80 वर्षीय मां के कानों से सोने के कुंडल लूट लिए। आश्चर्य की बात यह है कि जब कुंडल आसानी से नहीं निकले तो बदमाशों ने कटर का इस्तेमाल कर कान ही काट डाले और दोनों कुंडल लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश भागने में कामयाब हो चुके थे।