सहारनपुर

कैराना उप चुनावः जानिए सीएम की सभा से पहले पहुंचे मंत्री ने किसे कहा आसामिजक तत्व

मुख्यमंत्री की जनसभा से पहले सहारनपुर पहुंचे मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा भाजपा के विराेध में एक जुट हुए आसामाजिक तत्व

2 min read
saharanpur news
yogi aaditynath

सहारनपुर।

कैराना उप चुनाव काे लेकर सियासत ने जिले में रफ्तार पकड़ ली है। गोरखपुर और फूलपुर चुनाव हारने के बाद भाजपा अब किसी भी कीमत पर कैराना सीट को गवाना नहीं चाहती। भाजपा ने कैराना उपचुनाव में अपने दर्जनभर से अधिक दिग्गज पहले ही उतार रखे हैं आैर अब खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री सहारनपुर के गंगोह विधानसभा क्षेत्र में कस्बा अंबेहटा पीर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की सभा से पहले पत्रकाराें से वार्ता करते हुए सहारनपुर के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बड़ा बयान दे डाला। उन्हाेंने कहा कि असामाजिक तत्व आपस में मिल गए हैं। जिनका कभी साथ नहीं रहा आज उन असामाजिक तत्वाें ने भाजपा काे राेकने के लिए हाथ मिला लिया है लेकिन भाजपा ने सहारनपुर नगर निगम का चुनाव जीता था आैर अब कैराना सीट काे भी भाजपा जीतकर दिखाएगी। मंत्री के इस बयान का गठबंधन से जाेड़कर देखा जा रहा है। इस बयान में मंत्री का इशारा कहीं आेर नहीं बल्कि गठबंधन की आेर है। मंत्री ने कहा कि कैराना सीट सांसद रहे स्वर्गीय हुकम सिंह ने जीती थी आैर अपनी इस सीट को अब भाजपा पुनः जीतेगी। इस माैके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा आैर पूर्व विधाक राजीव गुंबर माैजूद रहे।

मंत्री सूर्यप्रताप शाही की प्रेस कांफ्रेस का वीडियाे देखने के लिए यहां क्लिक करें https://youtu.be/ZbL3PWoBR_o

सीधे अम्बेहटा पीर में उतरेगा सीएम का हैलीकॉप्टर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद का हैलीकॉप्टर हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद सीधे अम्बेहटा पीर कस्बे में उतरेगा। पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर करीब 1:00 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन शुरू होगा और करीब सवा घंटे तक उनकी यह जनसभा चलेगी। इस दाैरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा काे लेकर खूफिया विभाग काे पहले ही अलर्ट कर दिया गया है। सभा स्थल के चाराें आैर सुरक्षा जवान मुस्तैद किए गए हैं।


तो जनसभा की भीड़ करेगी चुनाव का फैसला
मुख्यमंत्री की जनसभा का प्रोग्राम आने के बाद से ही कैराना उपचुनाव की राजनीति में हलचल मच गई थी। अब सभी दलों की नजर मुख्यमंत्री की इस जनसभा पर है। मुख्यमंत्री की इस जनसभा में कितनी बड़ी संख्या में लोग आते हैं इससे भी कैराना उपचुनाव में मतदाताओं के रुझान का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस रैली में किस किस वर्ग और जाति के लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे इस पर भी ध्यान दिया जाएगा और यह देखा जाएगा कि मुख्यमंत्री को सुनने के लिए कौन कौन से वर्ग और धर्म के लोग पहुंच रहे हैं। जनसभा में मुस्लिमों की संख्या भी काफी हद तक कैराना उपचुनाव में मुस्लिमों के रुझान को भी बताएगी।

Published on:
21 May 2018 11:47 pm