1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार की इस योजना से अब कभी घाटों से दूर नहीं होगी सरयू शुरू हुआ रिसर्च

पिछले कई माह से सरयू नदी अयोध्या के घाटो से है दूर सरयू नदी पर एक्सपर्ट करेंगे रिसर्च नदी का जल 12 महीने रहेगा घाट पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 21 May 2018, 4:03 PM IST

Yogi Government Effort Scientists will research on Saryu River

Saryu Nadi

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में सरयू नदी की लहरों ने पिछले कई महीनो से घाटो को छोड़ दिया है जिसके कारण अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र सरयू नदी में स्नान करने का पुन्य नहीं मिल रहा है . जिसके कारण आने वाले श्रद्धालुओं धार्मिक आस्था पर भी बुरा असर देखा जा रहा है . इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के संयुक्त प्रयास से देश के मानिंद तकनीकी जानकर सरयू नदी पर रिसर्च करेंगे और इस समस्या का निदान करेंगे जिस से सरयू नदी को पुनः घाटों से जोड़ा जा सके .इसके साथ ही राम पैडी में भी सरयू की कुछ धारा को मोड़ कर मिलाया जा सके जिससे पैडी में भी निरंतर जल प्रवाहित होता रहे इस पर भी काम किया जा रहा है .

पिछले कई माह से सरयू नदी अयोध्या के घाटो से है दूर

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राम पैडी सहित सरयू नदी घाटो को विकसित करने की योजना स्वीकृत किया गया है . इस इकार्य को गति देने के लिए नगर विकास सलाहकार आदित्य विद्यासागर ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया . जिसमें राम की पैड़ी मे धारा निरंतर प्रवाहित करने के लिए सरयू के घाटों को विकसित किया जाना होगा लेकिन पिछले कुछ महीनों से सरयू नदी घाटो से काफी दूर तक छोड़ दिया है जिसके लिए विशेष ऐक्सपर्ट की टीम के द्वारा जांच करायेे जाने की बात कही .

सरयू नदी पर एक्सपर्ट करेंगे रिसर्च नदी का जल 12 महीने रहेगा घाट पर

नगर विकास सलाहकार आदित्य विद्यासागर ने पत्रिका टीम से बात करते हुए बताया कि ऐसी मान्यता पुराने धार्मिक ग्रन्थों में लिखी बातों के आधार पर रही है . अयोध्या मेंं सरयू नदी ने अपने घाटो को कभी भी नहीं छोड़ा है . ऐसा पहली बार देखा गया है कि कई महीनों से घाटो के किनारे तक पानी नहींं है . अयोध्या के घाटो तक पानी ना आने के पीछे क्या कारण हो सकता है इसके लिए विशेष रिसर्च टीम की मदद से देखा जाएगा और उस पर किस तरह के कार्य ? कर सभी घाटो तक पानी पहुच सके . इस पर कार्य किया जाएगा इसके बगल में स्थित राम पैडी को भी सुन्दर बनाने के लिए पैडी में सरयू का बहाव होना जरुरी है . निरंतर पानी के प्रवाह से किसी प्रकार की गन्दगी राम पैडी में नहीं रुकेगी