सहारनपुर

गंगाेह उप चुनाव से पहले इमरान के गढ़ में कांग्रेस काे झटका, भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक

Highlights कांग्रेस से विधायक रहे नेता ने छाेड़ी पार्टी भाजपा में हुए शामिल चुनाव से पहले भाजपा में आस्था दिखा रहे विराेधी दलाें के नेता

less than 1 minute read
bjp saharanpur

सहारनपुर। गंगाेह उपचुनाव से पहले इमरान मसूद के गढ़ में कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार काे गंगाेह पहुंचे थे। यहां उन्हाेंने पुराने कांग्रेसी पूर्व विधायक डा. सुशील काे ताेड़ लिया। अपने समर्थकाें के साथ पूर्व विधायक ने भाजपा ज्वाइन कर ली।

इसकी घाेषणा भी बीजेपी के मंच से हुई। पूर्व विधायक सुशील चाैधरी काे प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी ज्वाइन कराई। इस दाैरान समर्थकाें ने भाजपा के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। इस ज्वाइनिंग के बाद राजनीतिक गालियारों में यही चर्चाएं हैं कि इसका नुकसान गंगाेह उप चुनाव में कांग्रेस काे हाे सकता है।

इमरान मसूद ने कहा काेई फर्क नहीं पड़ता

कांग्रेसी नेता इमरान मसूद का कहना है कि, डॉक्टर सुशील चाैधरी के आने जाने से काेई प्रभाव नहीं पड़ता। उनके एक भाई पहले से ही भाजपा में हैं दूसरे समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
11 Oct 2019 05:00 pm
Also Read
View All