27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिम ट्रेनर ने प्रोटीन में नशीला पदार्थ मिलाकर किया युवती से रेप, रेकी करने वाला साथी भी गिरफ्तार

Saharanpur Gym Trainer Case : एक जिम ट्रेनर एक युवती को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह जिम ट्रेनर युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे रेप करता रहा।

2 min read
Google source verification

AI Generated Symbolic Image.

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रिश्तों और भरोसे को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक जिम ट्रेनर ने बॉडी बनाने के लिए दिए जाने वाले प्रोटीन शेक का सहारा लेकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर और उसका साथ देने वाले एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना की शुरुआत साल 2025 में हुई थी, जब आरोपी जिम ट्रेनर शहजाद ने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाया। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार, शहजाद ने उसे पीने के लिए प्रोटीन दिया था, जिसमें पहले से ही नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जैसे ही युवती बेसुध हुई, आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इस घिनौने अपराध में शहजाद का साथ उसका साथी मुकर्रम दे रहा था। आरोप है कि मुकर्रम लगातार पीड़िता की रेकी (निगरानी) करता था और उसकी हर गतिविधि की जानकारी शहजाद तक पहुँचाता था ताकि आरोपी को अपने मंसूबों में कामयाबी मिल सके।

दोनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता और पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए। एसपी देहात सागर जैन और क्षेत्राधिकारी बेहट के कुशल मार्गदर्शन में थाना बिहारीगढ़ की पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुग्गावाला रोड से दोनों वांछित अभियुक्तों, शहजाद और मुकर्रम को दबोच लिया।

25 मार्च को युवती ने दी थी तहरीर

एसपी देहात सागर जैन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, '25 मार्च को थाना बिहारीगढ़ में एक युवती ने तहरीर दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका साथी लगातार उसका पीछा कर उसे प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने तुरंत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।'

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। पुलिस अब इस मामले में कड़ी कानूनी पैरवी कर रही है ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

बड़ी खबरें

View All

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग