सहारनपुर

सहारनपुर मंडल में मंडराया कोरोना का खतरा, 6918 लोग क्वॉरेंटाइन

Highlights सहारनपुर में मंडल में 6,918 काे किया जा चुका क्वॉरेंटाइन सबसे अधिक मुजफ्फरनगर में किए गए क्वॉरेंटाइन 3169 लोग

2 min read
Increased risk of corona in Bhilwara

सहारनपुर। मंडल वासियों के लिए बुरी खबर है। सहारनपुर मंडल में कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। यह आशंका यूं ही नहीं जताई जा रही दरअसल सहारनपुर मंडल में 6,918 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा चुका है।

यह आंकड़े चौंका देने वाले हैं। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है सबसे अधिक मुजफ्फरनगर में क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों का ग्राफ है। मुजफ्फरनगर में 3,169 लोग अब तक क्वॉरेंटाइन किए जा चुके हैं। कोरोना वायरस अब पूरे देश में चिंता का विषय बना हुआ है और जिस तरह से इसका ग्राफ बढ़ रहा है वह अपने आप में एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

निजामुद्दीन मरकज की घटना के बाद कई राज्यों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सहारनपुर मंडल में भी निजामुद्दीन मरकज से 39 लोग पहुंचे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। सहारनपुर मंडल की मार्च माह की रिपोर्ट बेहद चौका देने वाली है 31 मार्च तक सहारनपुर शामली और मुजफ्फरनगर में 6918 लोग क्वॉरेंटाइन किए जा चुके हैं। इनमें मुजफ्फरनगर में 3169 लोग हैं जबकि सहारनपुर में 3097 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है।

इसी तरह से शामली में 652 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। अच्छी बात यह है कि अभी तक सहारनपुर मंडल में सिर्फ एक ही मामला पॉजिटिव आया है लेकिन जितनी बड़ी संख्या में लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि खतरा अभी टला नहीं है और सहारनपुर मंडल पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। सहारनपुर कमिश्नर संजय कुमार में सभी मदरसा संचालकों से अपील की है कि उनके यहां अगर कोई भी बाहरी व्यक्ति है तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि उन्हे समय रहते क्वॉरेंटाइन किया जा सके और संक्रम फैलने के खतरें काे कम किया जा सके।

Published on:
01 Apr 2020 10:36 pm
Also Read
View All