सहारनपुर

Court Order: नौकरी लगवाने के बहाने मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मिली दस साल की सजा

Court Order: पहले मां के बनाया मुंह बोली बहन फिर बेटी के साथ किया दुष्कर्म

2 min read
प्रतीकात्मक फोटो

( Court Order ) सहारनपुर में रिश्ते का मामा भांजी को नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गया। इसके बाद युवती से दुष्कर्म करता रहा। इस बात का पता युवती के गर्भवती होने पर चला। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब एफटीसी कोर्ट ने कस्बा नानौता क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी इंतजार उर्फ बाबू को दस साल की सजा सुनाई है। सजा सुनाते हुए अदालत ने 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया।

पहले मां को बनाया बहन फिर बेटी के साथ दुष्कर्म

कोतवाली मंडी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की ओर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ( Court ) में प्रार्थना पत्र दिया गया था। आरोप लगाया कि उसकी बड़ी बहन की ससुराल पक्ष के इंतजार उर्फ बाबू का उनके घर पर आना-जाना लगा रहता था। इंतजार ने पीड़िता की मां को अपनी मुंह बोली बहन बना लिया। इस तरह पीड़िता ने बताया कि वो आरोपी को मामा कहने लगी। एक दिन वह युवती को नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ चंडीगढ़ ले गया। बताया कि चंडीगढ़ से आरोपी उसे कलियर ले गया और रात में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

किसी को भी घटना के बारे में बताने पर दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी मामू ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता डर गई और चुप रह गई। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया और उसके साथ मारपीट भी की। जब इस पीड़िता पुलिस थाने पहुंची तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब इसी मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी पाते हुए दस साल की सजा सुनाई है।

Published on:
28 Aug 2024 11:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर