सहारनपुर

मुरादाबाद में डॉक्टर टीम पर हुए हमले काे दारुल उलूम देवबन्द ने बताया निंदनीय लेकिन..

Highlights देवबंद दारुल उलूम के प्रवक्ता की ओर से आया बयान घटना काे बताया निंदनीय लेकिन कारण भी बताया
less than 1 minute read
deoband-news_1563644642.jpeg
deoband darul uloom

देवबन्द। मुरादाबाद में डाक्टर्स की टीम पर हुए हमले की दारुल उलूम देवबंद ने कड़े शब्दों में निंदा की है। दारुल उलूम के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि, डॉक्टर्स मदद कर रहे हैं ऐसे में जो लोग उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं ताे वह गलत है।

दारुल उलूम देवबन्द के प्रवक्ता अशरफ उस्मानी ने कहा है कि जो टीम कोविड-19 से मुकाबला करने के लिये फ्रंट लाइन पर हैं उनका सम्मान करना चाहिए। जो भी लोग उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं वो बहुत ही निंदनीय है। उन्हाेंने यह भी कहा कि, हमारी सरकार और सरकार की जाे एजेंसियां हैं उन्हें इस ओर ध्यान देना चाहिए कि समाज में अविश्वसनीयता क्याें फैल रही है ?

इसे दूर करने के लिए कुशल प्रयास करने चाहिए। मुरादाबाद की घटना काे बेहद दुखदायक बताते हुए उन्हाेंने कहा कि, किसी के भी साथ दुर्रव्यवहार करना गलत है। बाेले कि, उन्हे लगातार यह शिकायतें भी मिल रही हैं कि फ्रंट लाइन पर जाे लाेग काम कर रहे हैं उनमें से कुछ लाेग अभद्रता कर रहे हैं, घृणा कर रहे हैं। ऐसे लाेगाें काे भी हम कहना चाहते हैं कि यह एक अजाब है। ऐसे में लाेगाें पर गुस्सा ना करें उनके साथ खड़े हाें समय मदद का है।

Updated on:
16 Apr 2020 10:04 am
Published on:
16 Apr 2020 10:03 am
Also Read
View All
‘देश में लोकतंत्र का कत्ल हो रहा है, विपक्ष के नेताओं को घेरकर मारा जा रहा’, भाजपा पर बरसे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

राम मंदिर चंदा विवाद: इमरान मसूद बोले- ट्रस्ट बताए कितना पैसा आया और कहां खर्च हुआ

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बिहार का बदमाश, वाराणसी से एक लाख और चंदौली से 25 हजार का था इनाम

‘लड़की की दूसरी जगह शादी होने से प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत’, सहारनपुर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

‘राहुल गांधी का हाथ थाम लो, वरना खत्म हो जाओगे’ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की सपा को बड़ी चेतावनी, बंगाल-महाराष्ट्र का दिया हवाला