3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादाबाद में डॉक्टरों पर हमले के बाद एक्शन में आयी पुलिस, दर्जन भर महिलाओं समेत दो दर्जन से अधिक हिरासत में

Highlights -स्वास्थ्य विभाग की टीम पर किया था जानलेवा हमला -मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के दिए थे आदेश -पुलिस ने दो दर्जन से अधिक को लिया हिरासत में -अधिकारी बोले उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 15 Apr 2020, 7:39 PM IST

muslim_women.jpg

,,

मुरादाबाद: शहर के नागफनी थाना क्षेत्र में आज दोपहर कोरोना आशंकित मरीज को अस्पताल में भर्ती करने के लिए गयी टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया था। जिसमें एक डॉक्टर सहित तीन चिकित्सा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की संज्ञान लेते हुए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर एनएसए लगाने के आदेश स्थानीय प्रशासन को दिए थे। जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान करते हुए दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक दर्जन महिलायें भी शामिल हैं। महिलाओं ने भी छतों से ईंट पत्थर बरसाए थे। जिसकी पुष्टि ड्रोन कैमरे से भी हो रही है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद के मुताबिक सभी पर सख्त कार्रवाई होगी।

पति ने पुलिस को किया फोन, बोला- पत्नी बिना मास्क के बाहर घूम रही है

ये था मामला
यहां बता दें कि कोरोना संक्रमित एक शख्स की मौत सोमवार रात को हो गयी थी, जिसके बाद उसके परिजनों और सम्पर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन कर सैम्पल लिया गया था। आज मृतक के भाई की तबियत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे व अन्य परिजनों को जिला अस्पताल में भर्ती करने के लिए गयी थी। लेकिन अचानक बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और टीम पर पथराव कर दिया। जिसमें डॉक्टर सुधीर चन्द्र अग्रवाल और दो तकनीशियन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसएसपी और डीएम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को काबू किया। लेकिन लोग छुप-छुप कर पत्थरबाजी कर रहे थे। चूंकि मीडिया के जरिये मामला सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आ गया उन्होंने तुरंत सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।

Lockdown 2 शुरू होते ही यूपी पुलिस ने सैनिटाइज की अपनी लाठी

दो दर्जन से अधिक हिरासत में
स्थानीय पुलिस ने मौजूदा वीडियो फुटेज और ड्रोन कैमरे की मदद से दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें एक दर्जन से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं। महिलायें भी बड़ी संख्या में छतों से ईंट पत्थर चला रहीं थी। फ़िलहाल पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद भी मौके पर पहुंचे थे उन्होंने भी लोगों से प्रशासन को सहयोग करने की सलाह दी और समझाया इस बीमारी से सभी को खतरा है।