3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown 2 शुरू होते ही यूपी पुलिस ने सैनिटाइज की अपनी लाठी

Highlights: -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना की चेन तोड़ने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया है -जनपद मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन 2 की शुरुआत होने परर जिला पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है -इस कड़ी में पुलिस ने अपनी लाठी भी सैनिटाइज कर ली हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 Apr 2020, 6:53 PM IST

imgpsh_fullsize_anim-39-2.jpg

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। जिसके चलते मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन का पालन कराने के लिये जिला पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। इसी को लेकर जनपद में पुलिस ने भी अपनी लाठी सैनिटाइज करनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : कंपनी कर्मचारियों को लेकर योगी सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ने लिया फैसला

दरअसल, देश में कोरोना वायरस के चलते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना की चेन तोड़ने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया है। वहीं जनपद मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन का पहला चरण पूरा होने के बाद लॉकडाउन 2 की शुरुआत हुई है। जिसके चलते जिला पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। क्योंकि अब तक लगातार लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।

जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना के साथ पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन भी पूरी तरह से सावधानी बरत रहा है और लगातार पुलिस और प्रशासन द्वारा एनाउंस किया जा रहा है कि लोग अपने घरों में रहे कोरोना की चयन तोड़ने को और कोरोना से बचने के लिए इससे बेहतर उपाय कुछ नहीं है। मगर उसके बावजूद भी लगातार लोग बेवजह बिना किसी काम के ही घर से बाहर निकलने का बहाना ढूंढते हैं कई स्थानों पर पुलिस द्वारा लाठियों का प्रयोग भी किया गया है।

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान सीनियर छात्राओं की बढ़ी परेशानी, अभिभावकों ने अफसरों से की ऐसी शिकायतें

इस बार भी पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल में थानाध्यक्ष सुबह सिंह यादव द्वारा सुबह से ही सड़क पर निकलकर बेवजह बाहर घूम रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया है। इसी दौरान चरथावल पुलिस द्वारा अपनी लाठी भी सैनिटाइज कर ली है ताकि जो लॉक डाउन का पालन नहीं करेगा अब उससे पुलिस की लाठियां बात करेंगी और लाठियों को सेनिटाइज लिए किया गया है ताकि कोई पुलिस की लाठी से कोरोना कर अपने घर ना जा पाए।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश