
ग्रेटर नोएडा। देश में फैलते कोरोना वायरस को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन—2 तीन अप्रैल तक घोषित किया गया है। लॉकडाउन की वजह से गरीब मजदूरों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। साथ ही कंपनियों में काम करने वाले भी समजस्य की स्थिति में हैं कि कंपनी मालिक उनकी पेमेंट देंगे या नहीं। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश है कि कंपनी लॉकडाउन के दौरान उनकी पेमेंट दें।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन—2 की वजह से अब इस तरह हुई शादी
वहीं गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाइ ने कैंप ऑफिस नोएडा के सभागार में कंपनी मालिकों के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयों की विकास में अहम भूमिका है। जनपद के सभी कंपनी मालिक उनके हितों का ध्यान रखते हुए कर्मचारियों एवं मजदूरों के हितों का ध्यान रखते हुए मार्च 2020 का वेतन सभी को समय से दें। ताकि आपातकाल की स्थिति में कर्मचारियों एवं मजदूरों को अपना जीवन यापन करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
डीएम ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार की मंशा के अनुरूप किसी भी औद्योगिक इकाई के द्वारा मार्च माह का वेतन अपने मजदूरों एवं श्रमिकों को देना संज्ञान में नहीं आएगा तो ऐसे प्रकरण में जिला प्रशासन सख्ती के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करेगा। डीएम को कंपनी मालिक ने बताया कि 90 प्रति से अधिक सभी औद्योगिक इकाइयों ने अपने कर्मचारियों को वेतन का दे दिया है। उन्होंने इकाइयां बंद होने पर अप्रैल का वेतन देने के संबंध में अपनी कठिनाइयों के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी उद्योग बंधुओं के द्वारा अपने अपने सुझाव एवं समस्या प्रस्तुत करें, ताकि उनकी समस्याओं व सुझाव से भारत सरकार व प्रदेश सरकार को अवगत कराया जा सके।
Updated on:
15 Apr 2020, 5:48 PM IST
Published on:
15 Apr 2020, 5:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.