3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन-2 की वजह से अब इस तरह हुई शादी

Highlights . लॉकडाउन को देखते हुए 15 अप्रैल को तय की गई थी तारीख. बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए समाज के लोगों ने लिया फैसला  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 15 Apr 2020, 5:20 PM IST

screenshot_20200415_161904.jpg

बुलंदशहर। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को लॉकडाउन पार्ट-2 तीन मई तक किया है। लॉकडाउन का पालन लोग कर रहे है। जनपद में लॉकडाउन की वजह से 15 अप्रैल को निकाह तय किया गया था। लेकिन फिर लॉकडाउन कर दिया गया। जिसकी वजह से ऑनलाइन निकाह कराया गया।

यह भी पढ़ें: Lockdown में पति फंसा दूसरे राज्य में, डीलर ने राशन देने के बहाने किया महिला से रेप
जानकारी के अनुसार, खुर्जा के रहने वाले आरिफ का निकाह गौतमबुद्ध नगर के जारचा की निवासी आसुमां के साथ तय किया गया। परिवार के लोगों ने 14 अप्रैल को लॉकडाउन को देखते हुए 15 अप्रैल का तय किया। लेकिन 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया। ऐसे में दोनों परिवार के लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई। बढ़ती कोरोना वायरस की बीमारी को देखते हुए ऑनलाइन निकाह कराने का फैसला लिया। प्रधानमंत्री के आदेशों का पालन करते हुए घर से ही वीडियो कॉल के माध्यम से ऑनलाइन निकाह कराया गया।

इस निकाह में केवल चार लोग ही शामिल हुए। जिसमें एक दूल्हा, मौलाना और दो गवाह शामिल हुए। मौलाना साजिद का कहना है कि लॉकडाउन का पालन किया गया है। साथ ही कोरोना वायरस को देखते हुए सभी को लॉकडाउन का उल्लघंन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना वायरस से चार मरीजों ने जीती जंग, बताया- संक्रमित होने के बाद लगता था ऐसा