3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown में पति फंसा दूसरे राज्य में, डीलर ने राशन देने के बहाने किया महिला से रेप

Highlights . कोरोना महामारी से दुनियाभर के लोग परेशान. देश में अभी भी बड़ी संख्या में जस के तस फंसे हैं लोग . घर राशन पहुंचाने के बहाने किया रेप  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 15 Apr 2020, 1:32 PM IST

lock.jpg

शामली। कोरोना महामारी का दंश झेल रहे लोगों के खाने—पीने संबंधित सरकार हर व्यवस्था करने में जुटी है। वहीं, खराब मानसिकता के लोग अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे। मामला शामली जनपद का है, जहां एक राशन डीलर ने राशन देने के बहाने महिला के घर घुसकर उसकी आबरू से खिलवाड़ किया। महिला की तहरीर पर आरोपी राशन डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: रसोइयों ने जमातियों का खाना बनाने से किया इंकार और भाग गए

जानकारी के अनुसार, कांधला थाना क्षेत्र के शेखजादगान मौहल्ला निवासी एक शख्स राशन विक्रेता है। बताया गया है कि पीड़िता डीलर के पास राशन लेने के लिए पहुंची थी। आरोपी है कि महिला से डीलर ने घर पर ही राशन देने की बात कही। बाद में राशन डीलर महिला के घर राशन देने पहुंच गया। उसने घर में घुसकर महिला को अकेली पाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला का कहना है कि उसका पति लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्य में फंसा हुआ है। वह मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पेट पालता है।

जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ इस घिनोनी वारदात को अंजाम दिया है। वही घटना के बाद पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Lockdown के दौरान मेरठ में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की लाठियों से पीटकर हत्या, शव छत से फेंका

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश