3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: रसोइयों ने जमातियों का खाना बनाने से किया इंकार और भाग गए

Highlights . जमातियों के उत्पात मचाने की सामने आ रही घटनाएं . जनपद में क्वारंटाइन में रखे गए हैं जमाती
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 15 Apr 2020, 11:42 AM IST

bagpat.png

बागपत। देशभर में जमातियों के उत्पात मचाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जनपद में क्वारंटाइन में रखे गए जमातियों ने उत्पात मचाया। जनपद में 249 जमातियो को क्वांटाइन करने का दावा किया है। प्रशासन का कहना है कि जिले में 13 जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिनमें 9 जमातियों को बडौत के जेएस फार्म हाउस में क्वारंटाइन किया हुआ है।

यह भी पढ़ें: Lockdown के दौरान मेरठ में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की लाठियों से पीटकर हत्या, शव छत से फेंका

216 जमतियों की रिपोर्ट आ चुकी है। लेकिन सोमवार को जेएस फार्म हाउस में क्वारंटाइन को रखे गये जमातीयों ने प्रशासन पर नमूनों की रिपोर्ट की जानकारी न देने पर हंगामा किया। जेएस फार्म पर हंगामा किया और जमातीयों ने मौजूद स्टाफ से अभ्रदता से पेश आते हुए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। जेएस फार्म पर तैनात डाक्टरों और स्टाफ के साथ भी उनकी नोक—झोक हुई। जानकारी मिलने पर सीओ आलोक सिंह, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा फार्म पर पहुंचे। जमातियों से बात कर उन्हें समझाया।

उधर, कई जमातियों की पॉजिटिव रिपोर्ट को देखकर सामुदायिक रसोई में हलवाइयों ने खाना बनाने से इंकार कर दिया है। जिसके कारण जमातियों का बाहर से खाना मंगवाकर दिया जा रहा है। एडीएम अमित कुमार का कहना है कि जमातियों की समस्या को दूर कर दिया गया है।