मेरठ। जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से निपटने के लिए जहां पुलिस को तमाम तरह के प्रयास करने पड़ रहे हैं। वहीं थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दिलचस्प मामला सामने आया है। जहां पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।