एनआरआई अजय और उनके रिश्तेदार अनिल को देहरादून पुलिस ने बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी उर्फ बाबा को ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपों में गिरफ्तार किया है।
एनआरआई अजय और उनके रिश्तेदार अनिल को देहरादून पुलिस ने बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी उर्फ बाबा को ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपों में गिरफ्तार किया है।
देहरादून के एक विख्यात बिल्डर सतेंद्र साहनी उर्फ बाबा ने आठवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सूचना मिली कि पैसेफिक मॉल के पास एक व्यक्ति घायल हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस पहुंची तो इस व्यक्ति की पहचान सतेंद्र साहनी के रूप में हुई। बेहटा रणवीर आनन-फानन में पुलिस की मदद से अपने पिता को लेकर मैक्स हॉस्पिटल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
बेटे ने आरोप लगाया कि सहारनपुर निवासी एनआरआई अजय गुप्ता और उनके रिश्तेदार अनिल दबाव बना रहे थे। पैसों की मांग की जा रही थी। सतेंद्र साहनी के बेटे रणवीर साहनी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने धारा 306 के आरोपों में एनआरआई अजय गुप्ता और उनके रिश्तेदार अनिल को गिरफ्तार कर लिया। थाने के लॉकअप में बंद अजय और अनिल की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सतेंद्र सिंह ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इस नोट में उन्होंने लिखा है कि अजय गुप्ता और अऩिल गुप्ता पर उन पर लगातार दबाव बना रहे थे। सहारनपुर में उनके खिलाफ एक झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इतना ही नहीं उनकी सारी कंपनियां अपने नाम कराने और दामाद को झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दे रहे थे। इस प्रेशर को सतेंद्र कुमार झेल नहीं पाए और उन्होंने आत्महत्या कर ली।