
सहारनपुर। देवबंद के जामिया तिब्बिया कॉलेज में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में अब तक देवबंद की मस्जिदों से 60 जमातियों को आइसोलेट किया गया है। ये सभी दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में आयोजित हुए तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। हालांकि इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अभी सभी आइसोलेट रहेंग। साथ ही इनकी दौबारा से जांच कराई जाएगी।
एसडीएम देवबंद देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि इनका चेकअप कराया गया है। उन्होंने बताया कि 138 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इनमे 60 जमाती हैं। ये निजामुद्दीन मरकज से होकर आए थे और इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें अभी तक कोई पॉजिटिव नहीं है। यहां तक की जो इंडोनेशिया से आए हैं, उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव है। बता दें कि दिल्ली की निमाजमुद्दीन की मरकज में दुनियाभर के कई देशों से लोग तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।
निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की माने तो तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों की वजह से कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।