सहारनपुर

Video: दारुल उलूम ने छात्रों से कहा- 26 जनवरी को न करें सफर, जानिए क्‍यों

26 जनवरी को देखते हुए देवबंद दारुल उलूम ने अपने छात्रों को दी सलाह
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jan 2019, 2:20 PM IST
Deoband Darul Uloom
deoband darul uloom

देवबंद। 26 जनवरी को देखते हुए देवबंद दारुल उलूम ने अपने छात्रों के लिए एक सलाह दी है। दारुल उलूम की तरफ से इसके लिए संस्था के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्‍पा किया गया है। इसमें उन्‍हें गणतंत्र दिवस पर सफर न करने की सलाह दी गई है। साथ ही यह भी नसीहत दी गई है कि अगर यात्रा करनी जरूरी है तो किसी भी व्‍यक्ति से बहस न करें और काम खत्‍म होने के बाद फौरन वापस लाट आएं।

छात्रावास विभाग ने चस्‍पा किया नोटिस

यह नोटिस दारुल उलूम देवबंद के छात्रावास विभाग द्वारा चस्‍पा किया गया है। इस पर विभाग के प्रभारी मौलवी मुनीर के हस्ताक्षर हैं। इसमें कहा गया है क‍ि गणतंत्र दिवस के मौके पर छात्र कई जगह जाते हैं। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को देखते हुए जगह-जगह पर चेकिंग होती है। इससे मानसिक उत्पीड़न होता है और खौफ का माहौल बन जाता है। इनको देखते हुए छात्रों को हिदायत दी जाती है कि वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिना जरूरत यात्रा करने से बचें। नोटिस के अगर अगर उन्‍हें यात्रा करनी हो तो वे एहतियात के साथ सफर करें। यात्रा के दौरान किसी भी व्यक्ति से बहस न करें और काम खत्‍म होने के बाद तुरंत वापस लौट आएं। देवबंदी आलिम मुफ्ती अशद कासमी ने देवबंद दारुल उलूम के इस कदम का समर्थन किया है।

Published on: