2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: जयंत चौधरी की पत्‍नी को लेकर की गई यह अश्‍लील टिप्‍पणी, भाजपा की महिला प्रवक्‍ता ने दिया बड़ा बयान

उत्‍तर प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की सहप्रभारी और भाजपा की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता चारु प्रज्ञा पहुंचीं बागपत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

sharad asthana

•

Updated: 21 Jan 2019, 10:17 AM IST

Charu Pragya

जयंत चौधरी की पत्‍नी को लेकर की गई यह अश्‍लील टिप्‍पणी, भाजपा की महिला प्रवक्‍ता ने दिया बड़ा बयान- देखें वीडियो

बागपत। हाल ही में कुछ युवाओं ने रालोद उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी की पत्‍नी चारु पर अश्‍लील टिप्‍पणी की थी। इसको लेकर रालोद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस ऑफिस पर हंगामा भी किया था। रालोद कार्यकर्ताओं ने इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं, इस मामले में जब भाजपा की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता से बात की गई तो उन्‍होंने इसे शर्मनाक बताया।

यह भी पढ़ें:Republic Day 2019: 26 जनवरी को लेकर दारुल उलूम ने मुस्लिम छात्रों को सुनाया ये चौंकाने वाला फरमान- देखें वीडियो

राजनीति में एक-दूसरे की इज्‍जत करना जरूरी

उत्‍तर प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की सहप्रभारी और भाजपा की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता चारु प्रज्ञा ने कहा कि राजनीति में एक-दूसरे की इज्जत करना जरूरी है। भले ही विचार अलग-अलग हों लेकिन बहन-बेटियों और माताओं की सभी लोग इज्जत करें। पेशे से वकील चारु प्रज्ञा ने कहा कि युवा मोर्चा की टीम में से कोई भी कार्यकर्ता किसी महिला की बेईज्‍जती नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें: फिर हुई स्क्रिप्ट लिखी पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़,पैर में लगी गोली बदमाश धड़ाम,देखें वीडियो

प्रधानमंत्री मोदी को टक्‍कर देने वाला कोई नहीं है

जिले में पहुंचीं चारु प्रज्ञा ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में कुछ ही महीनों का वक्त बाकी है। अब तमाम पार्टियां वोट के लिए लोगों के बीच भी पहुंच रही हैं। भाजपा ने युवाओं के हाथ चुनाव की बागडोर सौंप दी है। आने वाला लोकसभा चुनाव युवाओं के हाथ में ही रहेगा। चारु प्रज्ञा बागपत में पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में चल रही कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में पहुंचीं थी। यह प्रतियोगिता भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से कराई गई थी। भाजपा की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव युवाओं के हाथ में है। अभी युवाओं को ही अहम जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। अब कितने ही गठबंधन सामने आ रहे हैं, लेकिन सामने वाली पार्टियों के पास प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदार या उम्मीदवार नहीं है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर दे सके। पूर्ण बहुमत से भाजपा की ही सरकार बनेगी।