सहारनपुर

पालघर मॉब लिंचिंग मामले पर देवबंदी आलिम ने साधुओं की हत्या की निंदा, कहा-सरकार बनाए कठोर कानून

मॉब लिंचिंग की घटना पर देवबंदी आलिम ने की कड़ी निंदा
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2020, 4:46 PM IST
alima.png

सहारनपुर/देवबंद। महाराष्ट्र के पालघर जिले में मॉब लिंचिंग की घटना की देवबंदी आलिम ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि साधुओं के साथ हुई घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग चाहे बदरुल खान के साथ हो या साधुओं के। यह गलत है।

देवबन्द के आलीम मुफ्ती असद कासमी ने कहा की मॉब लिंचिंग संविधान की धज्जियां उड़ाने वाला है। जितना भी गम और दुख का इजहार किया जाए वह कम है। हिंदुस्तान मुल्क में यह जहर के समान है। केंद्र और राजय सरकार को ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए। अगर वह ऐसे लोगों पर लगाम कसनी जरुरी है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए।

देश में कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय है। ये देश और समाज के दुश्मन है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से साधुओं की हत्या करने वालों को कठोर कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को कठोर कानून बनाए ताकि हैवानों को सबक मिल सके।

Updated on:
21 Apr 2020, 4:46 PM IST
Published on: