
सहारनपुर। यह घटना आपके ह्दय काे झकझाेर कर रख देगी। उत्तर प्रदेश की स्मार्ट सिटी सहारनपुर में कुत्तों ने 6 साल के एक मासूम पर हमला बोल दिया और उसे नोच-नोच कर मार डाला। परिजन आनन-फानन में बुरी तरह से घायल इस बच्चे को अस्पताल लेकर दौड़े। चिकित्सकों ने घायल बच्चे को भर्ती करके इसका उपचार भी शुरू किया लेकिन बच्चे की जान नहीं बची। अस्पताल में भर्ती हाेने के कुछ ही देर बाद इसकी माैत हाे गई। बच्चे की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना के बाद से शहर से सटे गांव शेखपुरा में दहशत का माहाैल है आैर इस गांव में लाेगाें ने अपने मासूम बच्चाें का घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है, ताे इस घटना के बाद गांव के अधिकांश बच्चे खुद दहशत में हैं आैर घर से बाहर नहीं निकल रहे।
एेसे हुई घटना
यह घटना शहर से सटे गांव शेखपुरा कदीम की है। कोतवाली देहात क्षेत्र के इस गांव में 6 साल का मासूम फहीम गांव के ही दाे अन्य बच्चाें के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते तीनाें गांव के बाहर तक आ गए आैर इसी दाैरान तीन कुत्ताें का एक झुंड इन बच्चाें काे अपनी आेर आता दिखाई दिया। बताया जाता है कि बच्चाें ने कुत्ताें के इस झुंड काे खदेड़ने की काेशिश की ताे आवारा कुत्ताें की आंखाें में खून उतर आया आैर इन मासूम कुत्ताें की आेर झपट पड़े। इतना ही नहीं ये कुत्ते खूंखार हो गए और इन्हाेंने बच्चाें पर हमला बाेल दिया। दाे बच्चे जाे फहीम से कुछ बड़े थे उन्हाेंने ताे भागकर अपनी जान बचा ली लेकिन छह साल के मासूम फहीम से दाैड़ा नहीं गया आैर कुत्ताें ने इसे नाेच डाला। फहीम चीखता-चिल्लाता रहा आैर कुत्ताें ने घेरकर इसे नाेचना शुरू कर दिया काटना शुरू कर दिया। जब गांव वालाें ने बच्चे के चीखने की आवाजे सुनी ताे दाैड़कर उन्हाेंने इसे बचाने का प्रयास किया आैर कुत्ताें के झुंड से छुड़ाया । इसके बाद परिवार के लाेग पहुंचे और आनन-फानन में घायल बच्चे को लेकर अस्पताल गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बुरी तरह से घायल फहीम ने उपचार के दाैरान अस्पताल में दम ताेड़ दिया।