1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वायरल वीडियाे प्रकरणः अफसराें पर भ्रष्टाचार के आराेप लगाने वाले सिपाही पर गिरी गाज

सिपाही ने लगाए थे इंस्पेक्टर आैर सीआे पर भ्रष्टाचार के आराेप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 3 Aug 2018, 8:29 PM IST

saharanpur news

सिपाही

सहारनपुर।

इंस्पेक्टर आैर सीआे पर भ्रष्टाचार के आराेप लगाने वाले सिपाही पर आखिरकार गाज गिर ही गई। एसएसपी सहारनपुर ने सिपाही काे लाईन हाजिर कर दिया। इस सिपाही के खिलाफ जांच भी बैठा दी गई है। अब उल्टे सिपाही पर ही कई आराेप लग गए हैं। इन सभी आराेपाें की अब सिपाही के खिलाफ जांच हाेगी। जब तक जांच हाेगी तब तक सिपाही लाईन हाजिर रहेगा।

ये था मामला

दरअसल बेहट काेतवाली में तैनात प्रवीण नाम के एक सिपाही ने आराेप लगाए थे कि पुलिस खनन माफियाआें से मिली हुई है आैर अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्राली आैर अन्य वाहनाें काे निकलवाने के एवज में पैसे लिए जाते हैं। सिपाही ने यह भी आराेप लगाया था कि उसने एक ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ लिया था जिसके बाद उसे जेल भेजने की धमकी दी गई थी। सिपाही की ये वीडियाे वायरल हाे गई थी। इस वीडियाे के वायरल हाेने के बाद अब सिपाही पर ही गाज गिरी है आैर उसे लाईन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सिपाही काे लाईन हाजिर किए जाने की पुष्टि की है।

ये लगे हैं सिपाही पर आराेप

आराेप एकः मेरठ एसएसपी ने सिपाही प्रवीण काे वाट्सएेप ग्रुप बनाकर उसमें अश्लील मैसेज भेजने के आराेप में निलम्बित किया जा चुका है।

आराेप दाेः वर्ष 2017 में कांवड़ ड्यूटी के दाैरान सिपाही प्रवीण ने अपने सीनियर के साथ पब्लिक के सामने अभद्र भाषा का प्रयाेग किया।

आराेप तीनः काेतवाली सदर बाजार में रहते हुए सिपाही ने आईजीआरएस पर शिकायत की जब इस बारे में कारण बाताआें नाेटिस दिया गया ताे नाेटिस तामील करने से इंकार कर दिया।

आराेप चारः आईजीआरएस पाेर्टल पर की गई शिकायत स्थानीय पुलिस की जांच में झूठी निकली

आराेप पांचः थाने के एक दराेगा के खिलाफ बैरेक में कब्जा किए जाने के बारे में शिकायत की जाे उसी थाने की जांच में झूठी निकली।

आराेप छहः एक सीनियर अफसर पर हत्या करने के आराेप लगाते हुए ट्वीट किया जाे पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ।