सहारनपुर

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सहारनपुर में शुक्रवार काे ड्रोन से निगरानी, फाेर्स के साथ सड़क पर निकले एसएएसपी

Highlights संक्रमण के खतरे को देखते हुए बढ़ाई निगरानी जामा मस्जिद के पास की गई ड्रोन से निगरानी  
2 min read
• •
Updated: 1 May 2020, 5:33 PM IST
ssp_saharaanpur.jpg
ssp

सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच शुक्रवार काे सहारनपुर में एसएसपी ने पैदल मार्च किया। नमाज के समय एसएसपी फाेर्स के साथ पैदल निकले और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों का भ्रमण किया। इसी दाैरान ड्रोन से भी निगरानी कराई गई।

रमजान माह का पहला शुक्रवार हाेने की वजह से खुद भ्रमण पर निकले एसएसपी ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार काे पुलिस टीमें मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भ्रमण करती हैं। लाेगों काे यही कहा जा रहा है कि, मस्जिद में नमाज ना पढ़ें अपने घरों पर ही नमाज पढ़ें। उद्देश्य यही है कि लॉक डाउन का पालन हो सके। दरअसल सहारनपुर में लगातार कोरोना मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में यहां साेशल डिस्टेंस का पालन कराना आवश्यक हाे गया है। लॉक डाउन का पालन करना ही एक मात्र उपाय है।

शुक्रवार काे धार्मिक स्थलों में भी भीड़ ना इकट्ठा हाे इसी उद्देश्य के साथ पैदल मार्च किया गया। इस दाैरान लोगों से अपील की गई है कि वह अपने घरों में ही रहें घरों से बाहर ना निकलें। उन्हाेंने यह भी कहा कि अच्छी बात यह है कि शुक्रवार काे भी लोगों ने लॉक डाउन का पालन किया और अपने घरों पर नमाज पढ़ी।

देवबंद में पैरा मिल्ट्री फाेर्स लगाई गई है। अर्द्धसैनिक बल गश्त कर रहा है। एसएसपी ने यह भी कहा कि हर किसी काे लॉक डाउन का पालन करना हाेगा यदि काेई भी व्यक्ति ऐसा नही करता है ताे उसके खिलाफ कार्रवाई हाेगी। किसी काेे भी छोड़ा नहीं जाएगा।

Updated on:
1 May 2020, 5:33 PM IST
Published on: