सहारनपुर

देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके सहारनपुर के कांवड़ शिवराें तक में घनघनाहट

हिमाचल प्रदेश पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर में आए भूकंप के झटके भूकंप के समय सहारनपुर के कांवड़ शिविराें में थे हिमाचल प्रदेश के कावंड़ियां हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया ताे यहां घनघना उठे कावंड़ियाें के माेबाइल फाेन earthquake in Himachal Pradesh

2 min read
earthquake

सहारनपुर।

हिमाचल प्रदेश में आए भूकंप के झटको का असर साेमवार काे सहारनपुर तक देखने काे मिला। सुबह जब हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके आए ताे सहारनपुर के कांवड़ शिविराें में भी माेबाइल फाेन की घंटियां घनघना उठी। दरअसल हिमाचल प्रदेश के सैकड़ों कावड़ियां सहारनपुर से होकर ही हिमाचल प्रदेश जा रहे हैं। सोमवार को जब हिमाचल प्रदेश भूकंप आया ताे यहां सहारनपुर के शिविरों में रुके हुए कांवड़ियां अपने घराें काे फाेन कर जानकारी लेते हुए दिखाई दिए।

earthquake in Himachal Pradesh सुबह करीब दस बजे हिमाचल प्रदेश के कांवड़ियां नरदीप देहरादून रोड स्थित एक शिविर में आराम कर रहे थे तभी उनका फोन बज उठा। सूचना मिली कि हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया है। यह खबर मिलते ही उनके चेहरे पर अजीब सी बैचेनी दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने यह बात अपने सभी कांवड़ियाें को बताई तो बारी-बारी से सभी ने अपने घर भूकंप के बारे में फोन करके जानकारी ली और जब उन्हें पता चला कि भूकंप तो आया था लेकिन उसकी त्रीवता अधिक नहीं थी और भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है तो उन्होंने राहत की सांस ली।

दरअसल सहारनपुर से होकर ही हिमाचल प्रदेश के कांवड़ियां अपने प्रदेश को जाते हैं हरिद्वार से गंगाजल भरने के बाद हरियाणा पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कांवड़िया सहारनपुर से होकर ही अपने गंतव्य को पहुंचते हैं। सोमवार को जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके आए और यही कारण रहा हिमाचल प्रदेश में आए भूकंप का असर सहारनपुर के कांवड़ शिविर तक में देखने को मिला।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर में रात करीब 1:00 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग ने इस भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई। भूकंप की गति कम होने की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। जम्मू कश्मीर के बाद पश्चिम बंगाल में भी रात 2 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और यहां त्रीवता रिएक्टर स्केल पर करीब 4.0 दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल के बाद सुबह करीब 9:00 बजे हिमाचल प्रदेश से भूकंप की खबरें आई यहां भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई।

Published on:
29 Jul 2019 06:25 pm
Also Read
View All