सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के एक निजी हॉस्पिटल में नॉर्मल डिलीवरी का बिल देखकर जच्चा के परिजनों के होश उड़ गए। दरअसल नाार्मल डिलीवरी का यह बिल 60 हजार रुपये था। बिल में 60 हजार रुपये देखकर गांव से आए इस परिवार के होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने हॉस्पिटल के डॉक्टर से 60 हजार रुपये के बिल की वजह पूछी तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हद तो उस समय हो गई जब ग्रामीण परिवार ने इतना भारी बिल अदा करने में अपनी अक्षमता जाहिर की तो जच्चा को ही बंधक बना लिया गया यानी छुट्टी नहीं दी गई।