सहारनपुर

UP Crime : सहारनपुर में गो-तस्करों और पुलिस के बीच फायरिंग

UP Crime : चेकिंग कर रही पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो इन्होंने भागने की कोशिश और बाइक स्पिल हो गई। इसके बाद इन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।
less than 1 minute read
Encounter
एनकाउंटर के बाद आरोपी को हिरासत में उपचार के लिए ले जाते पुलिसकर्मी

UP Crime : थाना नागल क्षेत्र में पुलिस और गोकश तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से घायल आरोपी गोकश को अस्पताल भर्ती कराया गया है। अस्पताल में चिकित्सक इसका उपचार कर रहे हैं जबकि इसका एक साथी फरार हो गया। फरार हुए आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

पीछा करने पर चला दी पुलिस पर गोली ( UP Crime )

पुलिस के अनुसार एक टीम पाण्डौली पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कस्बा नागल की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आ रहे थे। पुलिस के अनुसार इन्हे रुकने के लिए इशारा किया गया तो इन्होंने बाइक मोड़ ली और भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पुलिस टीम ने पीछा शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता हुआ देख आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो एक गोकश के पैर में गोली लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया लेकिन इसका साथी फरार हो गया।

घायल के कब्जे से गोवंश कटान के उपकरण बरामद ( UP Crime )

घायल आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा और गौकशी करने के उपकरण कुल्हाडी, छुरी और रस्सी व एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। घायल ने अपना नाम नाजिम निवासी नागल बताया है। पड़ताल करने पर पता चला कि इसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इसका उपचार करा रही है।

Updated on:
12 Aug 2025 11:38 pm
Published on:
12 Aug 2025 11:33 pm