सहारनपुर

नए साल पर सहारनपुर में किसान की गोली मारकर हत्या

Highlights मेढ़ को लेकर हुए विवाद के बाद मारी गई गोली वारदात की गंभीरता को देखते हुए फोर्स तैनात

less than 1 minute read
murder_case.jpg
Wilson murder case: 2 suspects nabbed from Udupi railway station in KA,Wilson murder case: 2 suspects nabbed from Udupi railway station in KA,

सहारनपुर। Smart City स्मार्ट सिटी सहारनपुर Saharanpur में वर्ष के पहले दिन ही खून खराबा हो गया। नए साल के पहले दिन मेढ़ को लेकर हुए विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वारदात गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सनौली की है। इसी गांव के रहने वाले जसविंदर व ओमप्रकाश पक्ष के बीच खेत की मेढ़ को लेकर नए साल पर विवाद हुआ। दोपहर को विवाद होने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और शाम को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई फायरिंग में सिर में गोली लगने से जोगिंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह की मौत हो गई जबकि लोकेश नाम का ग्रामीण भी घायल हो गया। गांव में मामूली विवाद के बाद फायरिंग और 2 से अधिक लोगों को गोली लगने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत गांव की ओर दौड़ी।

आनन-फानन में जोगिंदर सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जोगिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि खेत की मेढ़ को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद गोली चलने की घटना हुई और गोली लगने से जोगिंदर सिंह की मौत हो गई है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Updated on:
02 Jan 2020 09:32 pm
Published on:
02 Jan 2020 09:31 pm