सहारनपुर

नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था साैतेला पिता, पत्नी किया ने एेसा काम जीवनभर रहेगा याद

यूपी के सहारनपुर में एक पिता डेढ़ साल तक अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करता रहा। साैतेले पिता काे अब पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

2 min read
दुष्कर्म का आराेपी पिता

सहारनपुर।

यह घटना आपके राेंगटे खड़े कर देगी। सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र की ट्रांसपाेर्ट नगर कालाेनी में रहने वाले एक पिता ने बाप आैर बेटी के पवित्र रिश्ते का ही खून कर डाला। यह खून एक बार नहीं बल्कि बार-बार हुआ। पिछले डेढ़ वर्ष से साैतेला पिता बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था आैर जान से मारने की धमकी देकर बेटी का मुंह बंद कर देता था। शनिवार काे जब पिता बेटी के साथ गलत कार्य कर रहा था ताे अचाकन पत्नी ने देख लिया। पत्नी के देख लेने से इस शर्मनाक घटना का पता चला सका। खुलासा हाेने पर पत्नी सीधे बेटी काे लेकर थाने पहुंची आैर थाने पहुंचने पर जब बेटी ने अपने साथ हाे रहे अत्याचार की कहानी पुलिस काे बताई ताे खुद पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने आराेपी पिता काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

Big Breaking: चलती गाड़ी में 5 दरिंदों ने गैंगरेप के बाद युवती को सड़क पर फेंका

पाेक्साे के लगें हैं चार्ज

आपकाे यह जानकर हैरानी हाेगी कि जिस बेटी के साथ यह आराेपी दरिंदगी कर रहा थ उसकी उम्र महज 13 साल है। यानि ग्यारह साल की उम्र से ही यह दरिंदे ने बेटी के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया था। अब आराेपी पिता पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आराेपाें के तहत पाेक्साे के चार्ज भी लगे हैँ। इस घटना से पूरी कालाेनी सन्न है आैर इस घटना के बाद सहारनपुर में यही चर्चाएं हाे रही हैं कि क्या एक पिता अपनी बेटी के साथ एेसा भी कर सकता है। अगर पिता ही बेटी के साथ एेसा करेगा ताे फिर बेटियां कहां सुरक्षित हाेंगी ?

मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है आराेपी

आराेपी मूल रूप से कानपुर के थाना पजेती क्षेत्र के गांव बंबेरी का रहने वाला है। वर्ष 2005 से वह यहां जनकपुरी थाना क्षेत्र में रहता है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आराेपी ब्रह्मानंद की पहली पत्नी की मृत्यु हाे गई थी। पहली पत्नी की माैत के बाद इसने दूसरी महिला से शादी कर ली थी। इस महिला के पति की भी मृत्यु हाे गई थी। शादी के वक्त इस महिला की एक किशाेरी बेटी भी थी। आराेपाे के तहत अब पिछले एक डेढ़ वर्ष से ब्रहमानंद अपनी साैतेली बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। शनिवार काे ब्रह्मानंद की पत्नी किसी काम से घर से बाहर गई थी। दाेपहर का वह अचानक घर लाैटी ताे उसने जाे देखा वह देखकर उसके पैराें तले से जमीन खिसक गई। पिता दिन में ही बेटी के साथ गलत कार्य कर रहा था। यह देख महिला ने बेटी से पूछा ताे उसने बताया कि पिता पिछले डेढ़ साल से जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ यह काम कर रहा है। इस पर मां बेटी काे लेकर जनपुरी थाने पहुंची आैर पुलिस काे अपने ही पति के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आराेपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

हैवानियत: रेप के बाद युवती का जबरन गर्भपात कराया,भ्रूण लेकर थाने पहुंची पीड़िता
Updated on:
22 Jul 2018 09:28 pm
Published on:
22 Jul 2018 09:26 pm
Also Read
View All