11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैवानियत: रेप के बाद युवती का जबरन गर्भपात कराया,भ्रूण लेकर थाने पहुंची पीड़िता

बलात्कार पीड़िता करीब पांच माह के भ्रूण के साथ कोतवाली पहुंच गयी और अपने साथ दरिंदगी करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

2 min read
Google source verification
moradabad

हैवानियत: रेप के बाद युवती का जबरन गर्भपात कराया,भ्रूण लेकर थाने पहुंची पीड़िता

अमरोहा: सूबे की सरकार भले ही बेटियों की सुरक्षा के कितने ही दावे कर ले लेकिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अलग अलग इलाकों से आये दिन महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला जनपद के हसनपुर कोतवाली से आया है। यहां एक बलात्कार पीड़िता करीब पांच माह के भ्रूण के साथ कोतवाली पहुंच गयी और अपने साथ दरिंदगी करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इससे पूरे पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन आरोपी अपने घर से फरार है।

अगले 20 दिनों में यूपी के इन जनपदों में नहीं होगी बिजली कटौती, इसके पीछे है यह वजह

पांच महीने पहले किया था बलात्कार

शनिवार को हसनपुर कोतवाली में रोजमर्रा की तरह पुलिस अपने काम में थी कि अचानक दोपहर में युवती अपनी मां के संग कोतवाली पहुंची। उनके हाथ में एक थैला था जिसमें बदबू आ रही थी। एसएसआई ने आने का कारण पूछा तो युवती ने बताया कि पांच माह पूर्व वह जंगल गई थी। इस दौरान गांव का युवक आ गया। उसने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर किसी से बताया तो परिवार को खत्म कर देगा। लिहाजा पीड़िता चुप होकर बैठ गई। दुष्कर्म के बाद युवती को गर्भ ठहर गया। आरोपी को खबर लगी तो उसने 13 जुलाई को गर्भपात की दवाई लाकर दे दी और जबरन खिला दी। जिससे शुक्रवार रात भ्रूण गिर गया। मां के संग शनिवार को पीड़िता कोतवाली पहुंची।

Big Breaking: गर्ल्स हॉस्टल से 3 छात्राएं संदिग्ध परिस्थिति में लापता, पुलिस विभाग व प्रशासन में मचा हड़कंप

डरी सहमी रहती थी पीड़िता

पीड़िता के साथ आई उसकी मां ने बताया कि घटना के बाद से बेटी डरी सहमी रहती थी। उससे कई बार पूछा गया लेकिन उसने डर का कारण नहीं बताया। जिसके चलते पहले आरोपी खिलाफ शिकायत नहीं की गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। फ़ौरन ही नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। साथ ही युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। साथ ही भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू जांचBIG NEWS: शाहबेरी में एक और बिल्डिंग झुकी, गिरने की आशंका के बीच खाली कराकर किया सील, 36 परिवार दूसरी जगह शिफ्ट

हसनपुर कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी मनोज पुत्र शंकर निवासी सिरसा गुर्जर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

कांवड़ यात्रा में हाइवे पर रहेगी सख्त निगाह, इतनी दूरी पर होंगी ये सुरक्षा व्यवस्थाएं

पुलिस ने दिखाई लापरवाही

वहीँ जानकारी में ये भी आया कि दुष्कर्म पीड़िता करीब 5 घंटे तक कोतवाली में रही। जबकि इस दौरान उसका स्वास्थ्य बेहद खराब था। पुलिस उसे अस्पताल भेजने के बजाय थाने में बैठाए रही। शाम करीब 4 बजे उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।